मुंह पर चिपकाई मोदी की तस्वीर, ब्रिटेन के कट्टरपंथी ने मचाया हड़कंप

एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सुरक्षा की परवाह किए बगैर संयुक्त अरब अमीरात जाने के लिए सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में एयरपोर्ट पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन में कुछ जिहादियों ने एक शख्स को पीएम मोदी के चेहरे वाला मास्क पहनाया और उसके बाद बहुत खतरनाक ऐलान कर दिया। मामला इतना गंभीर है कि ब्रिटेन के एक सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए एक्शन की मांग की है। दरअसल पाकिस्तानी मुस्लिमों के कब्जे में आ चुके बर्मिंघम शहर में इस्लामिक कट्टरपंथी शकील अफसर ने बर्मिंघम में भारतीय काउंसिलेट के पास एक वीडियो शूट की। इस वीडियो में एक व्यक्ति को दिखाया गया जिसने पीएम मोदी का मास्क पहना हुआ है। चमकीले नारंगी रंग का जंप सूट पहना हुआ है। तीन नकाबपश लोगों ने पीएम मोदी का मास्क पहने इस शख्स को पकड़ रखा है। वैसे जिसने पीएम मोदी का मास्क पहना है वह भी इन कट्टरपंथियों का ही दोस्त है। इसे भी पढ़ें: मोदी ने ब्रदर बोलकर लूट ली UAE की महफिल, ईरान दंग, ट्रंप परेशानएक नकली लाइव ब्रेकिंग न्यूज़ के अंदाज में बनाई गई इस वीडियो में कट्टरपंथियों ने पीएम मोदी का मास्क पहने शख्स को मारने का ड्रामा किया है। उन्होंने दिखाया है कि वह आईएस आईएस स्टाइल में एक्शन लेंगे। इन कट्टरपंथियों ने पोस्टर लहराते हुए कहा कि कश्मीर आजाद होगा। इन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी से इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि पीएम मोदी इजराइल के दोस्त हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि पीएम मोदी को अपनी सुरक्षा में कमी नहीं लानी चाहिए। काफिले में उतनी ही गाड़ियां रखनी चाहिए जितनी एसपीजी प्रोटोकॉल में लिखी हैं। बहरहाल यह वीडियो वायरल हुआ तो ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इस पर घोर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से घिनौनी है। इसे भी पढ़ें: ईंधन बचाने की मुहिम: Maharashtra CM Fadnavis बने मिसाल, Indigo की Economy Class में किया सफरबॉब ब्लैकमैन ने कहा कि ब्रिटेन की सड़कों पर लोकतांत्रिक रूप से चुने गए एक विश्व नेता को निशाना बनाते हुए इस तरह की आईएसआईएस स्टाइल वीडियो बनाना साफ तौर पर उकसाने की कार्यवाही है। बॉब ब्लैकमैन ने ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसियों को भी यह वीडियो टैग किया है ताकि दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके। आपको बता दें कि ब्रिटेन की सरकार और पुलिस कट्टरपंथियों पर एक्शन लेने में नाकाम है। आप जानते ही हैं कि भारत में भी पीएम मोदी को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पीएम मोदी के दुश्मनों की कमी नहीं है।@BobBlackman - Chair of All Party Parliamentary Group UK, Demands Police Action against a Muslim Group "Denified" for staging an act of executing Prime Minister Narendra Modiendra Modi in ISIS style on British Streets, to intimidate, threaten and incite violence against the the… pic.twitter.com/K5UK8SJGdq— Mahesh Vasu (@maheshmvasu) May 14, 2026

PNSPNS
May 15, 2026 - 21:43
 0
मुंह पर चिपकाई मोदी की तस्वीर, ब्रिटेन के कट्टरपंथी ने मचाया हड़कंप
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सुरक्षा की परवाह किए बगैर संयुक्त अरब अमीरात जाने के लिए सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में एयरपोर्ट पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन में कुछ जिहादियों ने एक शख्स को पीएम मोदी के चेहरे वाला मास्क पहनाया और उसके बाद बहुत खतरनाक ऐलान कर दिया। मामला इतना गंभीर है कि ब्रिटेन के एक सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए एक्शन की मांग की है। दरअसल पाकिस्तानी मुस्लिमों के कब्जे में आ चुके बर्मिंघम शहर में इस्लामिक कट्टरपंथी शकील अफसर ने बर्मिंघम में भारतीय काउंसिलेट के पास एक वीडियो शूट की। इस वीडियो में एक व्यक्ति को दिखाया गया जिसने पीएम मोदी का मास्क पहना हुआ है। चमकीले नारंगी रंग का जंप सूट पहना हुआ है। तीन नकाबपश लोगों ने पीएम मोदी का मास्क पहने इस शख्स को पकड़ रखा है। वैसे जिसने पीएम मोदी का मास्क पहना है वह भी इन कट्टरपंथियों का ही दोस्त है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने ब्रदर बोलकर लूट ली UAE की महफिल, ईरान दंग, ट्रंप परेशान

एक नकली लाइव ब्रेकिंग न्यूज़ के अंदाज में बनाई गई इस वीडियो में कट्टरपंथियों ने पीएम मोदी का मास्क पहने शख्स को मारने का ड्रामा किया है। उन्होंने दिखाया है कि वह आईएस आईएस स्टाइल में एक्शन लेंगे। इन कट्टरपंथियों ने पोस्टर लहराते हुए कहा कि कश्मीर आजाद होगा। इन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी से इसलिए नफरत करते हैं क्योंकि पीएम मोदी इजराइल के दोस्त हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि पीएम मोदी को अपनी सुरक्षा में कमी नहीं लानी चाहिए। काफिले में उतनी ही गाड़ियां रखनी चाहिए जितनी एसपीजी प्रोटोकॉल में लिखी हैं। बहरहाल यह वीडियो वायरल हुआ तो ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने इस पर घोर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरी तरह से घिनौनी है। 

इसे भी पढ़ें: ईंधन बचाने की मुहिम: Maharashtra CM Fadnavis बने मिसाल, Indigo की Economy Class में किया सफर

बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि ब्रिटेन की सड़कों पर लोकतांत्रिक रूप से चुने गए एक विश्व नेता को निशाना बनाते हुए इस तरह की आईएसआईएस स्टाइल वीडियो बनाना साफ तौर पर उकसाने की कार्यवाही है। बॉब ब्लैकमैन ने ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसियों को भी यह वीडियो टैग किया है ताकि दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके। आपको बता दें कि ब्रिटेन की सरकार और पुलिस कट्टरपंथियों पर एक्शन लेने में नाकाम है। आप जानते ही हैं कि भारत में भी पीएम मोदी को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पीएम मोदी के दुश्मनों की कमी नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow