आतंकवाद के खिलाफ भारत के चलाए ऑपरेशन सिंदूर का सबसे बड़ा सबूत सामने आया है। पाकिस्तान के बहावलपुर में आतंकी ठिकाने को तबाह कर दिया गया है। इस तबाही की सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें नजर आ रहा है कि मिसाइल गिरने के बाद किस कदर वहां आतंकी ठिकाना तबाह किया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कैसे पहले वहां गुंबद नजर आ रहा था लेकिन हमले के बाद वो गुंबद वहां से गायब हो जाते हैं। भारत की स्ट्राइक के बाद आतंकी ठिकाने बर्बाद हो जाते हैं। भारत की ओर से नौ जगहों पर एयरस्ट्राइक की गई और ये सभी आतंकियों के स्टैबल्सिमेंट थे।
सबसे बड़ी स्ट्राइक पाक में पंजाब के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर हुई। जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग इसमें मारे गए। परिजनों को खोने से टूटा मसूद, मेरा कुनबा खत्म हो गया। काश मैं भी मर जाता तो अच्छा होता। उसकी बहन, भांजा-भतीजा व उनकी पत्नियां मारी गई। मसूद पहलगाम हमले के बाद अभी बहावलपुर से भाग कर एबटाबाद में आईएसआई के सेफ हाउस में दुबका है।
कैसे किया गया टारगेट का चयन
आर्ड फोर्सेस ने कहा कि पाकिस्तान में तीन दशकों से आतंकी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। इसमें रिक्रूटमेंट, इन डॉक्टरेशन सेंटर (भड़काने और दिमाग में जहर घोलने वाले सेंटर), ट्रेनिंग एरिया, लॉन्च पैड शामिल थे। जो पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर दोनों में फैले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए टारगेट का चयन विश्वसनीय इंटेलिजेंस सूचनाओं के आधार पर हुआ, ताकि आतंकवादी गतिविधियों की रीढ़ तोड़ी जा सके। ये खास ध्यान दिया गया कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के निर्दोष नागरिकों और सिविलियंस इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान ना पहुंचे।