भारत: प्लास्टिक का प्रयोग घटाने पर ज़ोर, हर व्यक्ति की है अहम भूमिका
प्लास्टिक से फैल रहे प्रदूषण की समस्या किसी एक देश तक सीमित नहीं है और इसका सामना करने के लिए विशाल पैमाने पर हर व्यक्ति के शामिल होने की ज़रूरत महसूस की जाती है. इस समस्या की गम्भीरता को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम - UNEP ने, प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस सामूहिक कार्रवाई की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा है कि केवल रीसायकलिंग से समस्या का समाधान नहीं होगा. अब ज़रूरत है कि उत्पादों और पैकेजिंग में प्लास्टिक का उपयोग घटाया जाए, उन्हें नए सिरे से तैयार किया जाए, और पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया जाए.