भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के इस फैसले से ग्राहकों को हो गया नुकसान, ब्याज दर में कर दिया बड़ा फेरबदल

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई ने अपने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान "अमृत वृष्टि" की ब्याज दर बदली है। बैंक ने ब्याज दर पर कैंची चलाई है। वहीं अन्य एफडी योजनाओं की ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। एसबीआई की नई दरें 15 जून 2025 से लागू होगी।  अब ग्राहकों या निवेशकों को इस स्कीम के जरिए निवेश करने पर पहले से कम ब्याज मिलेगा।इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक भी एफडी की ब्याज दर कम कर चुके है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जब से रेपो दर में कटौती की है उसके बाद से ही बैंक भी ब्याज दरों में बदलाव करने लगे है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी। एसबीआई ने किया बदलावइस स्कीम के जरिए 444 दिन की एफडी मिलती है। इस एफडी पर ग्राहकों को 6.60 फीसदी का सालाना ब्याज दर मिलेगा। इससे पहले ये दर 6.85 फीसदी हुआ करता था। अब एसबीआई ने अमृत वृष्टि डिपॉजिट स्कीम पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) ब्याज दर को कम करने का फैसला किया है। सीनियर सिटिजन को ब्याज दर पर अधिक लाभ मिलेगा।  जुर्माने का भी है प्रावधानबता दें कि ये एफडी स्कीम कुल 444 दिनों के लिए है। अगर इस स्कीम को समय से पहले तोड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है। पांच लाख रुपये की एफडी को समय से पहले तोड़ने पर 0.50 फीसदी का जुर्माना लगता है।

PNSPNS
Jun 17, 2025 - 03:31
 0
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के इस फैसले से ग्राहकों को हो गया नुकसान, ब्याज दर में कर दिया बड़ा फेरबदल
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। एसबीआई ने अपने स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान "अमृत वृष्टि" की ब्याज दर बदली है। बैंक ने ब्याज दर पर कैंची चलाई है। वहीं अन्य एफडी योजनाओं की ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। एसबीआई की नई दरें 15 जून 2025 से लागू होगी। 
 
अब ग्राहकों या निवेशकों को इस स्कीम के जरिए निवेश करने पर पहले से कम ब्याज मिलेगा।
इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और केनरा बैंक भी एफडी की ब्याज दर कम कर चुके है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जब से रेपो दर में कटौती की है उसके बाद से ही बैंक भी ब्याज दरों में बदलाव करने लगे है। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो दर में 50 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी।
 
एसबीआई ने किया बदलाव
इस स्कीम के जरिए 444 दिन की एफडी मिलती है। इस एफडी पर ग्राहकों को 6.60 फीसदी का सालाना ब्याज दर मिलेगा। इससे पहले ये दर 6.85 फीसदी हुआ करता था। अब एसबीआई ने अमृत वृष्टि डिपॉजिट स्कीम पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) ब्याज दर को कम करने का फैसला किया है। सीनियर सिटिजन को ब्याज दर पर अधिक लाभ मिलेगा। 
 
जुर्माने का भी है प्रावधान
बता दें कि ये एफडी स्कीम कुल 444 दिनों के लिए है। अगर इस स्कीम को समय से पहले तोड़ा जाता है तो उस पर जुर्माना लगाए जाने का भी प्रावधान है। पांच लाख रुपये की एफडी को समय से पहले तोड़ने पर 0.50 फीसदी का जुर्माना लगता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow