भारत के आयुष शेट्टी ने जीता पहला वर्ल्ड टूर यूएस ओपन, तन्वी को फाइनल में मिली हार

भारत के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन सुपर 300 के पुरुष एकल फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग पर सीधे गेम में जीत के साथ अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता है। इसके साथ ही इस सत्र में भारत का खिताबी सूखा खत्म हुआ। 2023 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य विजेता 20 वर्षीय आयुष ने रविवार को तीसरी वरीयता प्राप्त यांग को 47 मिनट में 21-18, 21-13 से हरा दिया। वहीं, महिला एकल फाइनल में 16 वर्षीय तन्वी शर्मा शीर्ष वरीय अमेरिका की बेवेन झांग से तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले मं हारकर उप विजेता रहीं। अपना पहला वर्ल्ड टूर फाइनल खेल रहीं गैरवरीय तन्वी को 46 मिनट में 11-21, 21-16, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा।  आयुष की यांग पर ये तीसरी जीत रही। उन्होंने इ साल के शुरू में मलेशिया ओपन और ताइपे ओपन में उन्हें हराया था। आयुष ने इस पूरे हफ्ते में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चाउ टिएन चेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद जीत हासिल की थी। पुरष एकल फाइनल की शुरुआत में स्कोर 6-6 से बराबर रहा था, लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त आयुष ने कई विनर्स लगाकर मिड तक यांग पर 11-6 की बढ़त बना ली। यांग ने अतंर को 13-11 तक कम कर दिया और 16-16 से बराबरी हासिल कर ली। लेकिन आयुष ने बेहतरीन शॉट्स लगाए और नियंत्रण हासिल कर लिया और निर्णायक जंप स्मैश के साथ शुरुआती गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भारत के स्टार शटलर ने 7-2 की बढ़त बना ली, लेकिन यांग ने कुछ समय बाद स्कोर फिर से बराबर कर जिया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और अटैक-डिफेंस का सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मैच से दूर रखा। 17-12 से आगे होने के बाद आयुष ने क्रॉस-कोर्ट पंच के साथ मैच को लगभग समाप्त कर दिया। इसके बाद एक और शक्तिशाली स्मैश से अपना पहला वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया। आयुष 2023 बहरीन इंटरनेशनल और 2024 डच ओपन में फाइनल में जगह बनाने के अलावा 2023 ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। वहीं दूसरी तरफ महिला एकल फाइनल में तन्वी को शुरू से ही जूझना पड़ा क्योंकि झांग ने पहले गेम में 11-5 की बढ़त बना ली, जिससे तन्वी पार नहीं पा सकीं।  

PNSPNS
Jul 1, 2025 - 04:29
 0
भारत के आयुष शेट्टी ने जीता पहला वर्ल्ड टूर यूएस ओपन, तन्वी को फाइनल में मिली हार

भारत के उभरते बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने यूएस ओपन सुपर 300 के पुरुष एकल फाइनल में कनाडा के ब्रायन यांग पर सीधे गेम में जीत के साथ अपना पहला बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीता है। इसके साथ ही इस सत्र में भारत का खिताबी सूखा खत्म हुआ। 2023 जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य विजेता 20 वर्षीय आयुष ने रविवार को तीसरी वरीयता प्राप्त यांग को 47 मिनट में 21-18, 21-13 से हरा दिया।

वहीं, महिला एकल फाइनल में 16 वर्षीय तन्वी शर्मा शीर्ष वरीय अमेरिका की बेवेन झांग से तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले मं हारकर उप विजेता रहीं। अपना पहला वर्ल्ड टूर फाइनल खेल रहीं गैरवरीय तन्वी को 46 मिनट में 11-21, 21-16, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

 आयुष की यांग पर ये तीसरी जीत रही। उन्होंने इ साल के शुरू में मलेशिया ओपन और ताइपे ओपन में उन्हें हराया था। आयुष ने इस पूरे हफ्ते में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त चाउ टिएन चेन के खिलाफ पिछड़ने के बाद जीत हासिल की थी। पुरष एकल फाइनल की शुरुआत में स्कोर 6-6 से बराबर रहा था, लेकिन चौथी वरीयता प्राप्त आयुष ने कई विनर्स लगाकर मिड तक यांग पर 11-6 की बढ़त बना ली। 

यांग ने अतंर को 13-11 तक कम कर दिया और 16-16 से बराबरी हासिल कर ली। लेकिन आयुष ने बेहतरीन शॉट्स लगाए और नियंत्रण हासिल कर लिया और निर्णायक जंप स्मैश के साथ शुरुआती गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में भारत के स्टार शटलर ने 7-2 की बढ़त बना ली, लेकिन यांग ने कुछ समय बाद स्कोर फिर से बराबर कर जिया। 

हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और अटैक-डिफेंस का सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मैच से दूर रखा। 17-12 से आगे होने के बाद आयुष ने क्रॉस-कोर्ट पंच के साथ मैच को लगभग समाप्त कर दिया। इसके बाद एक और शक्तिशाली स्मैश से अपना पहला वर्ल्ड टूर खिताब जीत लिया। आयुष 2023 बहरीन इंटरनेशनल और 2024 डच ओपन में फाइनल में जगह बनाने के अलावा 2023 ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे। 

वहीं दूसरी तरफ महिला एकल फाइनल में तन्वी को शुरू से ही जूझना पड़ा क्योंकि झांग ने पहले गेम में 11-5 की बढ़त बना ली, जिससे तन्वी पार नहीं पा सकीं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow