भाजपा पार्षद तिरुवनंतपुरम में अपने कार्यालय में फंदे से लटके मिले

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं नगर निगम पार्षद शनिवार सुबह अपने कार्यालय कक्ष में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तिरुमला वार्ड से पार्षद के.अनिल कुमार सुबह नौ बजे फंदे से लटके पाए गए और यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अनिल कुमार को सुबह कार्यालय में देखा गया था और बाद में वह मृत पाए गए। टेलीविजन चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने नेतृत्व वाली एक सहकारी समिति में वित्तीय समस्याओं को लेकर कुछ समय से परेशान थे। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें भाजपा नेताओं के खिलाफ टिप्पणियां हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।’’ इस मामले में भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष वी.वी. राजेश ने कहा कि अनिल कुमार वित्तीय समस्याओं से परेशान थे।

PNSPNS
Sep 21, 2025 - 04:31
 0
भाजपा पार्षद तिरुवनंतपुरम में अपने कार्यालय में फंदे से लटके मिले

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं नगर निगम पार्षद शनिवार सुबह अपने कार्यालय कक्ष में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। तिरुमला वार्ड से पार्षद के.अनिल कुमार सुबह नौ बजे फंदे से लटके पाए गए और यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि अनिल कुमार को सुबह कार्यालय में देखा गया था और बाद में वह मृत पाए गए। टेलीविजन चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, वह अपने नेतृत्व वाली एक सहकारी समिति में वित्तीय समस्याओं को लेकर कुछ समय से परेशान थे।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि उनके शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें भाजपा नेताओं के खिलाफ टिप्पणियां हैं। हालांकि, पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘मामले की जांच की जा रही है।’’ इस मामले में भाजपा की जिला इकाई के अध्यक्ष वी.वी. राजेश ने कहा कि अनिल कुमार वित्तीय समस्याओं से परेशान थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow