बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में संदिग्ध व्यक्ति केरल से गिरफ्तार

दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में इस महीने की शुरुआत में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 29 वर्षीय संतोष को केरल के कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया। यह घटना कथित तौर पर तीन अप्रैल की देर रात 1:55 बजे सुड्डागुंटेपल्या में हुई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने हाल में कहा था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और जांचकर्ताओं द्वारा 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।

PNSPNS
Apr 14, 2025 - 15:53
 0
बेंगलुरू में हुई छेड़छाड़ की घटना के मामले में संदिग्ध व्यक्ति केरल से गिरफ्तार

दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या में इस महीने की शुरुआत में एक महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि करीब 29 वर्षीय संतोष को केरल के कोझिकोड से गिरफ्तार किया गया। यह घटना कथित तौर पर तीन अप्रैल की देर रात 1:55 बजे सुड्डागुंटेपल्या में हुई थी। घटना की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने हाल में कहा था कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और जांचकर्ताओं द्वारा 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow