पुणे में रिश्तों का कत्ल! पुणे में नाती की हत्या का मास्टरमाइंड निकला नाना, मुख्य आरोपी समेत 6 पकड़े गए

पुणे में 18 वर्षीय आयुष कोमकर की हत्या मामले में उसके नाना बंडू आंदेकर सहित छह अन्य लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिससे कुल गिरफ्तारियां आठ हो गई हैं। यह हत्या राकांपा नेता वनराज आंदेकर की पिछली साल हुई हत्या का प्रतिशोध मानी जा रही है, जिसमें आयुष के पिता आरोपी हैं। पुलिस इस जटिल पारिवारिक रंजिश और अपराध श्रृंखला की तह तक जा रही है, जिसमें संपत्ति विवाद भी एक प्रमुख कारण है।पुणे में नाती की हत्या का मास्टरमाइंड निकला नाना पुणे पुलिस ने पिछले साल हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता वनराज आंदेकर की हत्या के आरोपी के बेटे की ‘‘रंजिश के चलते’’ हत्याकिए जाने के मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आंदेकर गिरोह के सरगना बंडू आंदेकर शामिल हैं। युवक की हत्या के मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बंडू आंदेकर, मृतक आयुष कोमकर (18) का नाना है। राकांपा नेता के बेटे की हत्या में नाना सहित 6 और गिरफ्तारआयुष की पांच सितंबर की शाम नाना पेठ इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, ‘‘हमने बंडू आंदेकर और तीन अन्य को बुलढाणा जिले के मेहकर से गिरफ्तार किया, जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। दो अन्य आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया।’’ वनराज की बहन संजीवनी और आयुष के पिता गणेश कोमकर भी राकांपा नेता की हत्या के आरोपी हैं। पुलिस ने पहले बताया था कि पिछले साल एक सितंबर को इसी इलाके में कथित तौर पर संपत्ति के विवाद के कारण वनराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आयुष की हत्या की साजिश कथित तौर पर वनराज के पिता बंडू आंदेकर और अन्य रिश्तेदारों ने रची थी। पुलिस ने पांच सितंबर को आयुष पर हुए हमले के सिलसिले में पहले भी यश पाटिल और अमित पाटोले को गिरफ्तार किया था। गणेश कोमकर, संजीवनी और अन्य वनराज की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

PNSPNS
Sep 10, 2025 - 04:30
 0
पुणे में रिश्तों का कत्ल! पुणे में नाती की हत्या का मास्टरमाइंड निकला नाना, मुख्य आरोपी समेत 6 पकड़े गए

पुणे में 18 वर्षीय आयुष कोमकर की हत्या मामले में उसके नाना बंडू आंदेकर सहित छह अन्य लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिससे कुल गिरफ्तारियां आठ हो गई हैं। यह हत्या राकांपा नेता वनराज आंदेकर की पिछली साल हुई हत्या का प्रतिशोध मानी जा रही है, जिसमें आयुष के पिता आरोपी हैं। पुलिस इस जटिल पारिवारिक रंजिश और अपराध श्रृंखला की तह तक जा रही है, जिसमें संपत्ति विवाद भी एक प्रमुख कारण है।

पुणे में नाती की हत्या का मास्टरमाइंड निकला नाना 

पुणे पुलिस ने पिछले साल हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता वनराज आंदेकर की हत्या के आरोपी के बेटे की ‘‘रंजिश के चलते’’ हत्याकिए जाने के मामले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में आंदेकर गिरोह के सरगना बंडू आंदेकर शामिल हैं। युवक की हत्या के मामले में अब तक कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बंडू आंदेकर, मृतक आयुष कोमकर (18) का नाना है।

राकांपा नेता के बेटे की हत्या में नाना सहित 6 और गिरफ्तार

आयुष की पांच सितंबर की शाम नाना पेठ इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया, ‘‘हमने बंडू आंदेकर और तीन अन्य को बुलढाणा जिले के मेहकर से गिरफ्तार किया, जब वे फरार होने की कोशिश कर रहे थे। दो अन्य आरोपियों को पुणे से गिरफ्तार किया गया।’’ वनराज की बहन संजीवनी और आयुष के पिता गणेश कोमकर भी राकांपा नेता की हत्या के आरोपी हैं।

पुलिस ने पहले बताया था कि पिछले साल एक सितंबर को इसी इलाके में कथित तौर पर संपत्ति के विवाद के कारण वनराज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आयुष की हत्या की साजिश कथित तौर पर वनराज के पिता बंडू आंदेकर और अन्य रिश्तेदारों ने रची थी। पुलिस ने पांच सितंबर को आयुष पर हुए हमले के सिलसिले में पहले भी यश पाटिल और अमित पाटोले को गिरफ्तार किया था। गणेश कोमकर, संजीवनी और अन्य वनराज की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow