उत्तर प्रदेश: शराब के नशे में पिता बना हैवान, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से बेटे का किया कत्ल

उत्तर प्रदेश जिले के गंगा नगर में सोरांव थाना अंतर्गत ग्राम अहिवीपुर में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में रविवार की रात एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। अपर पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) पुष्कर वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह सोरांव थाना अंतर्गत अहिवीपुर के ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के लालजी उर्फ बहराइच यादव ने शराब के नशे में बीती रात अपने बड़े बेटे विनोद कुमार यादव (25) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।इसे भी पढ़ें: नवीन पटनायक का सियासी दांव: उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद रहेगी तटस्थ, क्यों लिया यह फैसला? उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मौके पर पहुंचे सोरांव थाना प्रभारी और एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में पाया कि मृतक के पिता लालजी यादव शराब के आदी हैं और उन्होंने अपनी जमीन बेच दी थी।इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी के लिए भाजपा का बैक-ऑफिस’ बन गया है: खरगे  वर्मा ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर लालजी यादव और उनके बड़े बेटे विनोद यादव के बीच कल रात विवाद हुआ और लालजी यादव ने शराब के नशे में अपने बेटे विनोद पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अभियुक्त लालजी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

PNSPNS
Sep 10, 2025 - 04:30
 0
उत्तर प्रदेश: शराब के नशे में पिता बना हैवान, जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से बेटे का किया कत्ल

उत्तर प्रदेश जिले के गंगा नगर में सोरांव थाना अंतर्गत ग्राम अहिवीपुर में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में रविवार की रात एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। अपर पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) पुष्कर वर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह सोरांव थाना अंतर्गत अहिवीपुर के ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के लालजी उर्फ बहराइच यादव ने शराब के नशे में बीती रात अपने बड़े बेटे विनोद कुमार यादव (25) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: नवीन पटनायक का सियासी दांव: उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजद रहेगी तटस्थ, क्यों लिया यह फैसला?

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मौके पर पहुंचे सोरांव थाना प्रभारी और एसीपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच में पाया कि मृतक के पिता लालजी यादव शराब के आदी हैं और उन्होंने अपनी जमीन बेच दी थी।

इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी के लिए भाजपा का बैक-ऑफिस’ बन गया है: खरगे

 

वर्मा ने बताया कि जमीन बेचने को लेकर लालजी यादव और उनके बड़े बेटे विनोद यादव के बीच कल रात विवाद हुआ और लालजी यादव ने शराब के नशे में अपने बेटे विनोद पर कुल्हाड़ी से वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा अभियुक्त लालजी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow