पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली। अर्धसैनिक बल के अधिकारी तौकीर शाह ने बताया कि भूकंप का केंद्र बरकान शहर के निकट था और यह स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे आया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बरकार के पास रारा शाइम इलाके में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है।’’ वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप का केंद्र बरकान शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताया। मीडिया में आईं शुरुआती खबरों के अनुसार, भूकंप के दौरान करीब 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि प्रभावित इलाकों में कई घरों में दरारें आ गईं। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।

PNSPNS
Jun 30, 2025 - 04:29
 0
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, पांच लोग घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबर से यह जानकारी मिली। अर्धसैनिक बल के अधिकारी तौकीर शाह ने बताया कि भूकंप का केंद्र बरकान शहर के निकट था और यह स्थानीय समयानुसार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे आया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास बरकार के पास रारा शाइम इलाके में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है।’’ वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप का केंद्र बरकान शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर बताया।

मीडिया में आईं शुरुआती खबरों के अनुसार, भूकंप के दौरान करीब 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि प्रभावित इलाकों में कई घरों में दरारें आ गईं। कुछ खबरों में दावा किया गया है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow