पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

साउथ के नेचुरल स्टार नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से उनका दमदार लुक सामने आया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। अब नानी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।परिवार के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में दिखे नानीनानी अपनी फिल्म की रिलीज से पहले तिरुपति के मशहूर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। न्यूज़ एजेंसी IANS द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नानी बिल्कुल सिंपल और ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद शांत अंदाज में मंदिर परिसर में चलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही फैन्स उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। Tirumala, Andhra Pradesh: Actor Nani visited the Tirumala Temple along with family members and offered prayers to Lord Venkateswara Swamy. pic.twitter.com/Bsem0klkRG— IANS (@ians_india) June 25, 2026 इसे भी पढ़ें: Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेजबदल गई 'द पैराडाइज' की रिलीज डेटनानी की इस तिरुपति यात्रा को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच पहले से ही काफी क्रेज है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है। यह फिल्म पहले 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसे भी पढ़ें: एक Fake Screenshot से मचा बवाल, Vijay Deverakonda की Team ने खारिज की Ranabaali पर उड़ी अफवाहफिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट'द पैराडाइज' एक बड़े स्केल की फिल्म होने वाली है, जिसमें नानी के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई शानदार एक्टर्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल, कायादु लोहार, मोहन बाबू और ईश्वरी राव जैसे नाम शामिल हैं।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:37
 0
पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद
साउथ के नेचुरल स्टार नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द पैराडाइज' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से उनका दमदार लुक सामने आया था, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। अब नानी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन करते नजर आ रहे हैं।

परिवार के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दरबार में दिखे नानी

नानी अपनी फिल्म की रिलीज से पहले तिरुपति के मशहूर श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। न्यूज़ एजेंसी IANS द्वारा शेयर किए गए वीडियो में नानी बिल्कुल सिंपल और ट्रेडिशनल कपड़ों में बेहद शांत अंदाज में मंदिर परिसर में चलते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने परिवार के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही फैन्स उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।


इसे भी पढ़ें: Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज


बदल गई 'द पैराडाइज' की रिलीज डेट

नानी की इस तिरुपति यात्रा को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म को लेकर फैन्स के बीच पहले से ही काफी क्रेज है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है। यह फिल्म पहले 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 

इसे भी पढ़ें: एक Fake Screenshot से मचा बवाल, Vijay Deverakonda की Team ने खारिज की Ranabaali पर उड़ी अफवाह


फिल्म की तगड़ी स्टार कास्ट

'द पैराडाइज' एक बड़े स्केल की फिल्म होने वाली है, जिसमें नानी के साथ-साथ इंडस्ट्री के कई शानदार एक्टर्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल, कायादु लोहार, मोहन बाबू और ईश्वरी राव जैसे नाम शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow