पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी | VIDEO

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की गुरुवार रात पंजाब के बटाला शहर में एक व्यस्त सड़क पर दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां के साथ एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। भगवानपुर की रहने वाली हरजीत कौर पहले ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई थीं।इसे भी पढ़ें: जय जगन्नाथ... के नारों के साथ, रांची में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 'मौसी बाड़ी' के लिए हुई रवाना, सुरक्षा बल तैनात  पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइंस इलाके के कादियां रोड पर हुई। बटाला के पुलिस उपाधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उस समय गोलीबारी की, जब हरजीत कौर और एक अन्य व्यक्ति करणवीर सिंह कार के अंदर थे। डीएसपी ने बताया कि करणवीर को बटाला सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, हम घटना के मकसद की जांच कर रहे हैं।इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के लोगों को धर्म और जाति नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा केंद्र, BJP-AIADMK पर स्टालिन का निशाना  View this post on Instagram A post shared by Gopi Ghanshampuria????❤️ (@gopi_ghanshampur_group)  इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के लोग हिंदी विरोधी नहीं, लेकिन इसे थोपा नहीं जा सकता... भाषा विवाद पर शरद पवार ने साफ किया स्टैंडअधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ितों के चेहरे, छाती और पेट पर गोली लगी है। भगवानपुर की रहने वाली हरजीत कौर पहले ग्राम पंचायत की सदस्य चुनी गई थीं। मार्च में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मादक दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट) के तहत हिरासत में लिया गया था और बठिंडा की सेंट्रल जेल से असम की सिलचर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। भगवानपुरिया 2022 में हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पंजाब पुलिस की हिरासत में था। इसके अलावा, वह कई अन्य मामलों में भी शामिल रहा है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई रील में गोपी घनशमपुरिया नाम के यूजर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि घनशमपुरिया बंबीहा गैंग का सदस्य है। पोस्ट में यूजर ने करणवीर का जिक्र करते हुए कहा कि असल में वही निशाना था और कौर की मौत गोलीबारी में हुई।इसे भी पढ़ें: Iran से जंग रुकवाने में... इजराइल की विपक्षी नेता का भारत पर होश उड़ाने वाला खुलासापंजाबी में लिखे गए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मेरे सभी भाइयों को सत श्री अकाल। हम, डोनी बाल, बिल्ला मंगा, प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी, आज बटाला में हुई हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह व्यक्ति जग्गू के लिए सारा काम संभालता था - उसके भगोड़े आदमी, पैसे और हथियार सब वही मैनेज करता था। आज हमने अपने भाई गोरे बैरियर की मौत का बदला लेने के लिए उसे मार डाला, जबकि उसे पता था कि गोरे का हमसे कोई लेना-देना नहीं है। आज हमने जो किया वह जायज था और आगे चलकर अगर कोई हमारे किसी भाई को गलत तरीके से मारता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।"  Breaking : Gangster Jaggu Bhagwanpuria’s mother shot dead in a firing incident in Batala. Two shooters opened fire on a Scorpio car driver Karanvir Singh died on the spot, while Bhagwanpuria’s mother succumbed to injuries on the way to Amritsar hospital.#JagguBhagwanpuria pic.twitter.com/0oneKFqLXG— Diksha singh (@DikshaSingh7522) June 27, 2025

PNSPNS
Jun 29, 2025 - 12:41
 0
पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां की गोली मारकर हत्या, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी | VIDEO

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर की गुरुवार रात पंजाब के बटाला शहर में एक व्यस्त सड़क पर दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी में कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां के साथ एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। भगवानपुर की रहने वाली हरजीत कौर पहले ग्राम पंचायत सदस्य चुनी गई थीं।

इसे भी पढ़ें: जय जगन्नाथ... के नारों के साथ, रांची में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 'मौसी बाड़ी' के लिए हुई रवाना, सुरक्षा बल तैनात

 

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बटाला के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अमृतसर के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। घटना सिविल लाइंस इलाके के कादियां रोड पर हुई।

बटाला के पुलिस उपाधीक्षक परमवीर सिंह ने बताया, मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने उस समय गोलीबारी की, जब हरजीत कौर और एक अन्य व्यक्ति करणवीर सिंह कार के अंदर थे। डीएसपी ने बताया कि करणवीर को बटाला सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्यारों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, हम घटना के मकसद की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु के लोगों को धर्म और जाति नाम पर बांटने की कोशिश कर रहा केंद्र, BJP-AIADMK पर स्टालिन का निशाना

 

 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के लोग हिंदी विरोधी नहीं, लेकिन इसे थोपा नहीं जा सकता... भाषा विवाद पर शरद पवार ने साफ किया स्टैंड


अधिकारियों ने बताया कि दोनों पीड़ितों के चेहरे, छाती और पेट पर गोली लगी है। भगवानपुर की रहने वाली हरजीत कौर पहले ग्राम पंचायत की सदस्य चुनी गई थीं। मार्च में जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को मादक दवाओं और मन:प्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार की रोकथाम अधिनियम (पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट) के तहत हिरासत में लिया गया था और बठिंडा की सेंट्रल जेल से असम की सिलचर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। भगवानपुरिया 2022 में हुए सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पंजाब पुलिस की हिरासत में था। इसके अलावा, वह कई अन्य मामलों में भी शामिल रहा है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई रील में गोपी घनशमपुरिया नाम के यूजर ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि घनशमपुरिया बंबीहा गैंग का सदस्य है। पोस्ट में यूजर ने करणवीर का जिक्र करते हुए कहा कि असल में वही निशाना था और कौर की मौत गोलीबारी में हुई।

इसे भी पढ़ें: Iran से जंग रुकवाने में... इजराइल की विपक्षी नेता का भारत पर होश उड़ाने वाला खुलासा

पंजाबी में लिखे गए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "मेरे सभी भाइयों को सत श्री अकाल। हम, डोनी बाल, बिल्ला मंगा, प्रभ दासूवाल और कौशल चौधरी, आज बटाला में हुई हत्या की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। यह व्यक्ति जग्गू के लिए सारा काम संभालता था - उसके भगोड़े आदमी, पैसे और हथियार सब वही मैनेज करता था। आज हमने अपने भाई गोरे बैरियर की मौत का बदला लेने के लिए उसे मार डाला, जबकि उसे पता था कि गोरे का हमसे कोई लेना-देना नहीं है। आज हमने जो किया वह जायज था और आगे चलकर अगर कोई हमारे किसी भाई को गलत तरीके से मारता है, तो उसे इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।" 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow