दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.1 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत थी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यह आभास हुआ कि मानसून जल्द दस्तक देने वाला है। हालांकि, आईएमडी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शहर में मानसून के आगमन की घोषणा नहीं की है। पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के इलाकों में बारिश हुई, जबकि शहर के उत्तरी और मध्य हिस्से शुष्क रहे। दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और आईएमडी ने आज आम तौर पर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

PNSPNS
Jun 29, 2025 - 12:40
 0
दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.1 डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत थी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे यह आभास हुआ कि मानसून जल्द दस्तक देने वाला है।

हालांकि, आईएमडी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर शहर में मानसून के आगमन की घोषणा नहीं की है। पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के इलाकों में बारिश हुई, जबकि शहर के उत्तरी और मध्य हिस्से शुष्क रहे।

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और आईएमडी ने आज आम तौर पर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 और 100 के बीच संतोषजनक , 101 और 200 के बीच मध्यम , 201 और 300 के बीच खराब , 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow