अफ़ग़ानिस्तान: नए तालेबानी आदेश से, महिलाओं के साथ भेदभाव गहराने का जोखिम
अफ़ग़ानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNAMA) ने वैवाहिक अलगाव से जुड़े मामलों में, सत्तारूढ़ तालेबान प्रशासन के एक नए आदेश पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे अफ़ग़ान महिलाओं व लड़कियों के अधिकारों को और ठेस पहुँचेगी और क़ानून व व्यवहार में उनके साथ होने वाला व्यवस्थागत भेदभाव और गहराएगा.
What's Your Reaction?