तीसरा विश्व युद्ध लड़ लेंगे, ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, रूस ने 2 मिनट में निकाल दी पूरी हेकड़ी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लेन को उड़ाने के लिए यूक्रेन की तरफ से ताबड़तोड़ ड्रोन दागे गए। ड्रोन से ऐसा हमला किया गया कि पुतिन इसकी चपेट में आ जाते तो तुरंत उनकी मौत हो जाती। ये खुलासा रूस की तरफ से किया गया। पूरी दुनिया इस खुलासे को सुनकर हैरान रह गई। लेकिन इसी बीच ट्रंप ने अब ऐसी हरकत कर डाली है कि पुतिन की तरफ से तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी गई है और साफ कहा गया है कि ट्रंप जिस तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं, जिस तरीके से भिड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका नतीजा सिर्फ एक दिखाई दे रहा है और वो तीसरा विश्व युद्ध है। दरअसल, ये युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच में हो रहा है। यूक्रेन और रूस एक दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहे हैं। ड्रोन से वार किए जा रहे हैं। दोनों तरफ लोग मर रहे हैं। लेकिन ट्रंप यहां भी चौधरी बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Putin Big Action On Trump: दोस्त भारत का बदला रूस ने ट्रंप से लिया? पुतिन ने क्या बड़ा धमाका कर दियाट्रंप हर देशों के मामले में टांग अड़ाते नजर आते हैं। कभी जेलेंस्की से भिड़ जाते हैं तो कभी पुतिन को धमका देते हैं। बीते दिनों हमने तस्वीर देखी थी कि कैसे बीते दिनों व्हाइट हाउस में जेलेंस्की को सामने बिठाकर ट्रंप ने बेइज्जत करने की कोशिश की। युद्ध विराम को लेकर अपने नियम थोपने की कोशिश की। हालांकि जेलेंस्की ने ट्रंप का मुकाबला अच्छे से किया और उन्हीं के घर में बैठकर ट्रंप को सुना दिया। वो अपनी बातों पर अड़े रहे और साफ कहा कि आप जिन नियम कानूनों के आधार पर युद्धविराम की बात कर रहे हैं, उससे ये होने से रहा। पुतिन और रूस वो फिर से युद्ध विराम को तोड़कर हमले करेगा। जिसके बाद कहा जाने लगा कि ट्रंप पुतिन के साथ खड़े हैं। लेकिन ट्रंप किसी के साथ खड़े नहीं हैं। मीडिया में कैसे बने रहना है। कैसे दुनिया में सुर्खियां बटोरनी है, इसकी कला ट्रंप को अच्छे से आती है।इसे भी पढ़ें: Trump को जोरदार जवाब देने वाले नेता से क्यों मिले किंग चार्ल्स, इंग्लिश, फ्रेंच और इंडिजिनस का संदेशअमेरिका और रूस के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। पुतिन पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद अब रूस भड़क गया है। रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली है। ट्रंप को रूस के टॉप सुरक्षा अधिकारी और पुतिन के करीबी देमेत्री मेदवेदेव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो तीसरा विश्व युद्ध हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन के आग से खेलने और रूस के साथ वास्तव में बुरी चीजें होने के दावे को लेकर ट्रंप की तरफ से इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए मुझे केवल एक बुरी चीज पता है और वो है तीसरा विश्व युद्ध। मुझे उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझेंगे।इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप को जाता है? अमेरिकी सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखाया!ट्रंप ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के साथ युद्ध विराम वार्ता में शामिल होने से इनकार करके आगे आग से खेल रहे हैं। अगर वे नहीं होते तो रूस में बहुत सारी बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होती। मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर अब सब्र खोते जा रहे हैं। मेरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छा संबंध रहा है। लेकिन अब उनके साथ कुछ तो हुआ है। उनकी मति मारी गई है।Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

PNSPNS
May 29, 2025 - 03:31
 0
तीसरा विश्व युद्ध लड़ लेंगे, ट्रंप ने पुतिन को धमकाया, रूस ने 2 मिनट में निकाल दी पूरी हेकड़ी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्लेन को उड़ाने के लिए यूक्रेन की तरफ से ताबड़तोड़ ड्रोन दागे गए। ड्रोन से ऐसा हमला किया गया कि पुतिन इसकी चपेट में आ जाते तो तुरंत उनकी मौत हो जाती। ये खुलासा रूस की तरफ से किया गया। पूरी दुनिया इस खुलासे को सुनकर हैरान रह गई। लेकिन इसी बीच ट्रंप ने अब ऐसी हरकत कर डाली है कि पुतिन की तरफ से तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी गई है और साफ कहा गया है कि ट्रंप जिस तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं, जिस तरीके से भिड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उसका नतीजा सिर्फ एक दिखाई दे रहा है और वो तीसरा विश्व युद्ध है। दरअसल, ये युद्ध रूस और यूक्रेन के बीच में हो रहा है। यूक्रेन और रूस एक दूसरे पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दाग रहे हैं। ड्रोन से वार किए जा रहे हैं। दोनों तरफ लोग मर रहे हैं। लेकिन ट्रंप यहां भी चौधरी बनने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Putin Big Action On Trump: दोस्त भारत का बदला रूस ने ट्रंप से लिया? पुतिन ने क्या बड़ा धमाका कर दिया

ट्रंप हर देशों के मामले में टांग अड़ाते नजर आते हैं। कभी जेलेंस्की से भिड़ जाते हैं तो कभी पुतिन को धमका देते हैं। बीते दिनों हमने तस्वीर देखी थी कि कैसे बीते दिनों व्हाइट हाउस में जेलेंस्की को सामने बिठाकर ट्रंप ने बेइज्जत करने की कोशिश की। युद्ध विराम को लेकर अपने नियम थोपने की कोशिश की। हालांकि जेलेंस्की ने ट्रंप का मुकाबला अच्छे से किया और उन्हीं के घर में बैठकर ट्रंप को सुना दिया। वो अपनी बातों पर अड़े रहे और साफ कहा कि आप जिन नियम कानूनों के आधार पर युद्धविराम की बात कर रहे हैं, उससे ये होने से रहा। पुतिन और रूस वो फिर से युद्ध विराम को तोड़कर हमले करेगा। जिसके बाद कहा जाने लगा कि ट्रंप पुतिन के साथ खड़े हैं। लेकिन ट्रंप किसी के साथ खड़े नहीं हैं। मीडिया में कैसे बने रहना है। कैसे दुनिया में सुर्खियां बटोरनी है, इसकी कला ट्रंप को अच्छे से आती है।

इसे भी पढ़ें: Trump को जोरदार जवाब देने वाले नेता से क्यों मिले किंग चार्ल्स, इंग्लिश, फ्रेंच और इंडिजिनस का संदेश

अमेरिका और रूस के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। पुतिन पर ट्रंप की टिप्पणी के बाद अब रूस भड़क गया है। रूस ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली है। ट्रंप को रूस के टॉप सुरक्षा अधिकारी और पुतिन के करीबी देमेत्री मेदवेदेव ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो तीसरा विश्व युद्ध हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पुतिन के आग से खेलने और रूस के साथ वास्तव में बुरी चीजें होने के दावे को लेकर ट्रंप की तरफ से इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए मुझे केवल एक बुरी चीज पता है और वो है तीसरा विश्व युद्ध। मुझे उम्मीद है कि ट्रंप इसे समझेंगे।

इसे भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का क्रेडिट डोनाल्ड ट्रंप को जाता है? अमेरिकी सांसद ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखाया!

ट्रंप ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के साथ युद्ध विराम वार्ता में शामिल होने से इनकार करके आगे आग से खेल रहे हैं। अगर वे नहीं होते तो रूस में बहुत सारी बुरी चीजें पहले ही हो चुकी होती। मेरा मतलब है कि बहुत बुरी चीजें। वह आग से खेल रहे हैं। इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को लेकर अब सब्र खोते जा रहे हैं। मेरा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छा संबंध रहा है। लेकिन अब उनके साथ कुछ तो हुआ है। उनकी मति मारी गई है।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow