कोलकाता में महिला को गोली मारी गई, हालत गंभीर

कोलकाता के दक्षिणी हिस्से हरिदेवपुर इलाके में सोमवार तड़के अज्ञात हमलावर ने एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मौसमी हलदर (37) को पास के एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर पहले तो भाग गया लेकिन उसे बाद में हिरासत में ले लिया गया तथा उससे पूछताछ की जा रही है। हरिदेवपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह घटना सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर हुई और महिला की पीठ पर गोली लगी है। मामले की जांच जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति ने किसी आपसी विवाद में उसे गोली मारी।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को बाद में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:46
 0
कोलकाता में महिला को गोली मारी गई, हालत गंभीर

कोलकाता के दक्षिणी हिस्से हरिदेवपुर इलाके में सोमवार तड़के अज्ञात हमलावर ने एक महिला को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता मौसमी हलदर (37) को पास के एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर पहले तो भाग गया लेकिन उसे बाद में हिरासत में ले लिया गया तथा उससे पूछताछ की जा रही है। हरिदेवपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह घटना सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर हुई और महिला की पीठ पर गोली लगी है। मामले की जांच जारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि व्यक्ति ने किसी आपसी विवाद में उसे गोली मारी।’’ अधिकारी ने बताया कि घायल महिला को बाद में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow