किसी देश के राष्ट्रपति को जबरन उठाकर कैद करने के लिए ट्रंप को मिला शांति पुरस्कार? क्या नोबेल प्राइज को इस तरह किसी और को बांटा जा सकता है

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचालो ने गुरुवार को अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दिया है। वाइट हाउस में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हुई। इसी बीच उन्होंने अपना यह अवार्ड ट्रंप को सौंप दिया। उन्होंने कहा 200 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि वेनेजुला की जनता वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक पदक दे रही है। यह नोबेल शांति पुरस्कार का पदक है जो हमारी आजादी के लिए उनके खास योगदान के सम्मान में दिया जा रहा है। मचाडो का यह कदम ट्रंप के उस फैसले के बाद आया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को वेनेजुएला भेजकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करवाने और अमेरिका लाकर उन पर आरोप तय करवाने का आदेश दिया था। इसे भी पढ़ें: 350 मस्जिदें फूंकी, 3000 मरे! ईरान को लेकर मोदी का एक्शनव्हाइट हाउस में मुलाकात के समय ट्रंप को नोबेल पुरस्कार इन्होंने सौंपा और मटाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल पुरस्कार जब दिया तो उन्होंने कहा कि 200 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि वेनेजुला की जनता वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक पदक दे रही है। मचाडो ने न केवल ट्रंप को पदक भेंट किया, बल्कि उन्होंने इसे व्हाइट हाउस में ही छोड़ दिया और ट्रंप ने इसे खुले तौर पर स्वीकार करते हुए इसे आपसी सम्मान का प्रतीक बताया। इतिहास में यह पहली बार था कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने स्वेच्छा से पदक सौंप दिया। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा पुरस्कार हस्तांतरित किया जा सकता है? माचाडो की व्हाइट हाउस यात्रा से कुछ दिन पहले ही नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान ने इस मुद्दे पर विचार किया था।इसे भी पढ़ें: मुनीर को दरवाजे से भगा दिया! ट्रंप का पाक पर ऐसा बड़ा फैसला! शहबाज की उड़ी नींदमचाडो ने अपना शांति पुरस्कार ट्रंप को क्यों दिया?नोबेल शांति पुरस्कार, जिसे सभी नोबेल पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है और जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। इस वर्ष मचाडो को प्रदान किया गया था। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को सत्ता से जबरन हटाने के बाद उन्होंने घोषणा की कि वह इसे ट्रंप को देंगी। मचाडो ने बाद में कहा कि यह उपहार वेनेजुएला के लोगों की स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की मान्यता में था। व्हाइट हाउस से निकलने के बाद मचाडो ने पत्रकारों से कहा मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को पदक, नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की मान्यता के रूप में मैंने ऐसा किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा मारिया ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। आपसी सम्मान का यह कितना अद्भुत भाव है। मारिया, आपका धन्यवाद।

PNSPNS
Jan 17, 2026 - 07:52
 0
किसी देश के राष्ट्रपति को जबरन उठाकर कैद करने के लिए ट्रंप को मिला शांति पुरस्कार? क्या नोबेल प्राइज को इस तरह किसी और को बांटा जा सकता है
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचालो ने गुरुवार को अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दिया है। वाइट हाउस में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हुई। इसी बीच उन्होंने अपना यह अवार्ड ट्रंप को सौंप दिया। उन्होंने कहा 200 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि वेनेजुला की जनता वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक पदक दे रही है। यह नोबेल शांति पुरस्कार का पदक है जो हमारी आजादी के लिए उनके खास योगदान के सम्मान में दिया जा रहा है। मचाडो का यह कदम ट्रंप के उस फैसले के बाद आया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को वेनेजुएला भेजकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करवाने और अमेरिका लाकर उन पर आरोप तय करवाने का आदेश दिया था। 

इसे भी पढ़ें: 350 मस्जिदें फूंकी, 3000 मरे! ईरान को लेकर मोदी का एक्शन

व्हाइट हाउस में मुलाकात के समय ट्रंप को नोबेल पुरस्कार इन्होंने सौंपा और मटाडो ने ट्रंप को अपना नोबेल पुरस्कार जब दिया तो उन्होंने कहा कि 200 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि वेनेजुला की जनता वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक पदक दे रही है। मचाडो ने न केवल ट्रंप को पदक भेंट किया, बल्कि उन्होंने इसे व्हाइट हाउस में ही छोड़ दिया और ट्रंप ने इसे खुले तौर पर स्वीकार करते हुए इसे आपसी सम्मान का प्रतीक बताया। इतिहास में यह पहली बार था कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने स्वेच्छा से पदक सौंप दिया। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा पुरस्कार हस्तांतरित किया जा सकता है? माचाडो की व्हाइट हाउस यात्रा से कुछ दिन पहले ही नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान ने इस मुद्दे पर विचार किया था।

इसे भी पढ़ें: मुनीर को दरवाजे से भगा दिया! ट्रंप का पाक पर ऐसा बड़ा फैसला! शहबाज की उड़ी नींद

मचाडो ने अपना शांति पुरस्कार ट्रंप को क्यों दिया?

नोबेल शांति पुरस्कार, जिसे सभी नोबेल पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है और जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। इस वर्ष मचाडो को प्रदान किया गया था। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को सत्ता से जबरन हटाने के बाद उन्होंने घोषणा की कि वह इसे ट्रंप को देंगी। मचाडो ने बाद में कहा कि यह उपहार वेनेजुएला के लोगों की स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की मान्यता में था। व्हाइट हाउस से निकलने के बाद मचाडो ने पत्रकारों से कहा मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को पदक, नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की मान्यता के रूप में मैंने ऐसा किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा मारिया ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। आपसी सम्मान का यह कितना अद्भुत भाव है। मारिया, आपका धन्यवाद।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow