कपूर का यह Weekly Remedy दूर करेगा हर संकट, घर में आएगी सुख-समृद्धि और Positive Vibes

सनातन धर्म में घर की तुलना स्वर्ग से की जाती है। हर किसी व्यक्ति का यही सपना होता है कि उसके घर में हमेशा शांति बनीं रहे, लोगों के बीच आपसी प्रेम हो और कभी भी उनके घर में दरिद्रता न आए। अक्सर न चाहते हुए भी घर में बुरी ऊर्जाओं का साया मंडराने लगता है, जिसके बाद सब काम बिगड़ने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर के कुछ ऐसे उपाय है, जो जरुर करें, ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहेगी।मंगलवार और शनिवार करें यह कामवास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। इसकी तेज खुशबू घर का माहौल अच्छा बनाती है। अगर कपूर में लौंग मिलाकर जलाया जाए, तो माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह उपाय मंगलवार और शनिवार को करना सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता कम होती है।रविवार और सोमवार को करें यह कामइसके अलावा, रविवार और सोमवार को घर में शाम के समय कपूर और दालचीनी जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसे आग्नेय कोण में ही रखें। इस जगह पर सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इनको जलाने पर निकलने वाली सुगंध घर की हवा को शुद्ध कर देती है। धन लाभ और समृद्धि के लिए यह एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसको आप किसी भी मिट्टी या पीतल के बर्तन में ही जलाएं। बता दें कि, रविवार और सोमवार को यह उपाय इसलिए करने चाहिए, क्योंकि यह दिन सूर्य देव और भगवान शिव के होते हैं और दोनों ही देवता धन-धान्य की वृद्धि, तरक्की और समृद्धि देने वाला होता है।गुरुवार और शुक्रवार को करें यह कामवास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की पूर्व दिशा में आप कपूर और तेजपत्ता जलाते हैं, तो परिवार में प्रेम बना रहता है। इसके सुगंध गुरु, शुक्र और शनि को प्रभावित करती है, जिससे घर का वास्तु दोष खत्म कर देता है। इस उपाय के करने से घर में रहने वाले लोगों को मन शांत रहता है और वे तनावमुक्त रहने लगते हैं। बता दें कि, तेजपत्ते को गुरु का कारक माना जाता है, इसे जलाने से बुद्धि और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। 

PNSPNS
Jul 6, 2026 - 12:59
 0
कपूर का यह Weekly Remedy दूर करेगा हर संकट, घर में आएगी सुख-समृद्धि और Positive Vibes
सनातन धर्म में घर की तुलना स्वर्ग से की जाती है। हर किसी व्यक्ति का यही सपना होता है कि उसके घर में हमेशा शांति बनीं रहे, लोगों के बीच आपसी प्रेम हो और कभी भी उनके घर में दरिद्रता न आए। 
अक्सर न चाहते हुए भी घर में बुरी ऊर्जाओं का साया मंडराने लगता है, जिसके बाद सब काम बिगड़ने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर के कुछ ऐसे उपाय है, जो जरुर करें, ऐसा करने से आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहेगी।

मंगलवार और शनिवार करें यह काम
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल बहुत शुभ माना जाता है। इसकी तेज खुशबू घर का माहौल अच्छा बनाती है। अगर कपूर में लौंग मिलाकर जलाया जाए, तो माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। यह उपाय मंगलवार और शनिवार को करना सबसे अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता कम होती है।

रविवार और सोमवार को करें यह काम
इसके अलावा, रविवार और सोमवार को घर में शाम के समय कपूर और दालचीनी जलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसे आग्नेय कोण में ही रखें। इस जगह पर सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा रहती है। इनको जलाने पर निकलने वाली सुगंध घर की हवा को शुद्ध कर देती है। धन लाभ और समृद्धि के लिए यह एक अच्छा उपाय माना जाता है। इसको आप किसी भी मिट्टी या पीतल के बर्तन में ही जलाएं। बता दें कि, रविवार और सोमवार को यह उपाय इसलिए करने चाहिए, क्योंकि यह दिन सूर्य देव और भगवान शिव के होते हैं और दोनों ही देवता धन-धान्य की वृद्धि, तरक्की और समृद्धि देने वाला होता है।

गुरुवार और शुक्रवार को करें यह काम
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की पूर्व दिशा में आप कपूर और तेजपत्ता जलाते हैं, तो परिवार में प्रेम बना रहता है। इसके सुगंध गुरु, शुक्र और शनि को प्रभावित करती है, जिससे घर का वास्तु दोष खत्म कर देता है। इस उपाय के करने से घर में रहने वाले लोगों को मन शांत रहता है और वे तनावमुक्त रहने लगते हैं। 
बता दें कि, तेजपत्ते को गुरु का कारक माना जाता है, इसे जलाने से बुद्धि और सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow