ईरान संकट: बढ़ते सैन्य टकराव के बीच परमाणु जोखिम, IAEA ने किया संयम बरतने का आग्रह
इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई बमबारी के बाद मध्य पूर्व में भड़के हिंसक टकराव का यह तीसरा दिन है और संयुक्त राष्ट्र ने लड़ाई को रोकने के लिए सम्वाद व संयम बरतने का अनुरोध किया है. इस बीच, अन्तरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी परमाणु सुरक्षा के लिए बढ़ते ख़तरों पर चिन्ता व्यक्त करते हुए, कूटनैतिक उपाय अपनाने पर बल दिया है.
What's Your Reaction?