अमेरिका के टेनेसी में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और कम से कम 40 अन्य घायल

अमेरिका के टेनेसी प्रांत में बस और एक अन्य यात्री वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘टेनेसी हाईवे पेट्रोल’ के एक बयान के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार शाम मैडिसन काउंटी के एक राजमार्ग पर हुई। टेनेसी ‘डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्योरिटी’ के विशेष एजेंट एवं प्रवक्ता जेसन पैक के अनुसार कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। मैडिसन काउंटी के अग्निशमन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के अनुसार इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस संचालन कंपनी के प्रवक्ता ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि 32 यात्रियों को लेकर बस मेम्फिस से नैशविले जा रही थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए अधिकतर लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

PNSPNS
May 29, 2025 - 03:31
 0
अमेरिका के टेनेसी में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत और कम से कम 40 अन्य घायल

अमेरिका के टेनेसी प्रांत में बस और एक अन्य यात्री वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘टेनेसी हाईवे पेट्रोल’ के एक बयान के अनुसार यह दुर्घटना सोमवार शाम मैडिसन काउंटी के एक राजमार्ग पर हुई।

टेनेसी ‘डिपार्टमेंट ऑफ सेफ्टी एंड होमलैंड सिक्योरिटी’ के विशेष एजेंट एवं प्रवक्ता जेसन पैक के अनुसार कम से कम दो लोगों की मौत हुई है। मैडिसन काउंटी के अग्निशमन विभाग द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के अनुसार इस घटना में लगभग 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस संचालन कंपनी के प्रवक्ता ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि 32 यात्रियों को लेकर बस मेम्फिस से नैशविले जा रही थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती कराए गए अधिकतर लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow