अफ़ग़ानिस्तान: सैन्य झड़पों की चपेट में आए परिवारों के लिए, WFP की खाद्य सहायता
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सैन्य झड़पों से सीमावर्ती इलाक़ों में प्रभावित हुए अफ़ग़ान समुदायों के लिए आपात खाद्य सहायता की व्यवस्था करने के अपने प्रयास तेज़ कर दिए हैं. मध्य पूर्व क्षेत्र में भड़की हिंसा और व्यापारिक जहाज़ों के आवागमन व सप्लाई चेन में आए व्यवधान के बावजूद जीवनरक्षक सहायता जारी रखने के लिए आवश्यकता अनुसार क़दम उठाए जाने की बात कही गई है.
What's Your Reaction?