William Shakespeare Death Anniversary: 'Hamlet' से 'Romeo-Juliet' तक, 400 साल बाद भी अमर हैं विलियम शेक्सपियर के ये Masterpiece

अंग्रेजी कवि, नाटककार और लेखक रहे विलियम शेक्सपियर का 23 अप्रैल को निधन हो गया था। विलियम ने अपनी रचनाओं से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। उनके काम का अंदाज सबसे अलग था। विलियम शेक्सपियर हमेशा अपने काम में प्रयोग करते रहते थे। शेक्सपियर के नाटकों में आपको कॉमेडी और रोमांस मिलेगा। जिस कारण उनकी रचनाएं हमेशा लोगों को पसंद आती थीं। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर विलियम शेक्सपियर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारइंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में 23 अप्रैल 1564 को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम जॉन शेक्सपियर था, जोकि चमड़े से संबंधित कारोबार करते थे। वहीं उनकी मां मैरी अर्डन एक घरेलू महिला थीं।इसे भी पढ़ें: BR Chopra Birth Anniversary: Film Critic से बने Bollywood के 'शोमैन', 'Bhootnath' थी आखिरी हिट फिल्मनाटक और कविताएंबता दें कि 1590 में शेक्सपियर की कविताएं और नाटकों की प्रथम रचनाएं हुई थीं। उन्होंने कई प्रसिद्ध नाटक लिखे, जैसे- 'हैमलेट', 'ओथेलो', 'रोमियो और जूलिएट', 'मैकबेथ' और 'विंटर्स टेल' आदि शामिल हैं। शेक्सपियर के नाटकों का विषय संगीत, लोगों की लाइफस्टाइल, प्रेम और विवाह आदि पर आधारित था। शेक्सपियर ने 'वीनस एंड एडोनिस' और 'द रैप ऑफ ल्यूक्रेस' इन दो कविताओं को हेनरी व्रियोथस्ले को समर्पित किया था। यह दोनों की कविताएं काफी लोकप्रिय हुई थीं।विलियम शेक्सपियर ने अपने शुरूआती करियर के करीब 7 साल बाद तक 15 से ज्यादा नाटक लिखे और उनको प्रकाशित करवाया। फिर 1599 में उन्होंने अपना एक खुद का थिएटर बनाया, जिसका नाम उन्होंने 'ग्लोब' रखा था। शेक्सपियर ने इस थिएटर को दोस्तों की मदद से बनाया था।शेक्सपियर की रचनाएंसाल 1590 से लेकर 1613 से विलियम शेक्सपियर ने करीब 37 नाटक लिखे थे। शेक्सपियर के ज्यादातर नाटक हास्य, त्रासदी और इतिहास जैसे विषयों पर आधारित हैं। उन्होंने एक फेमस नाटक 'जूलियस सीजर' लिखा, जोकि राजनीति पर आधारित था। इस नाटक में शेक्सपियर ने बताया था कि कैसे अहंकार के घातक परिणाम हो सकते हैं।मृत्युसन 1613 तक विलियम शेक्सपियर स्ट्रेटफोर्ड से रिटायर हो गए चुके थे। वहीं 23 अप्रैल 1616 को विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया था।

PNSPNS
Apr 23, 2026 - 19:33
 0
William Shakespeare Death Anniversary: 'Hamlet' से 'Romeo-Juliet' तक, 400 साल बाद भी अमर हैं विलियम शेक्सपियर के ये Masterpiece
अंग्रेजी कवि, नाटककार और लेखक रहे विलियम शेक्सपियर का 23 अप्रैल को निधन हो गया था। विलियम ने अपनी रचनाओं से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। उनके काम का अंदाज सबसे अलग था। विलियम शेक्सपियर हमेशा अपने काम में प्रयोग करते रहते थे। शेक्सपियर के नाटकों में आपको कॉमेडी और रोमांस मिलेगा। जिस कारण उनकी रचनाएं हमेशा लोगों को पसंद आती थीं। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर विलियम शेक्सपियर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

इंग्लैंड के स्ट्रैटफोर्ड के आन एवन में 23 अप्रैल 1564 को विलियम शेक्सपियर का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम जॉन शेक्सपियर था, जोकि चमड़े से संबंधित कारोबार करते थे। वहीं उनकी मां मैरी अर्डन एक घरेलू महिला थीं।

इसे भी पढ़ें: BR Chopra Birth Anniversary: Film Critic से बने Bollywood के 'शोमैन', 'Bhootnath' थी आखिरी हिट फिल्म

नाटक और कविताएं

बता दें कि 1590 में शेक्सपियर की कविताएं और नाटकों की प्रथम रचनाएं हुई थीं। उन्होंने कई प्रसिद्ध नाटक लिखे, जैसे- 'हैमलेट', 'ओथेलो', 'रोमियो और जूलिएट', 'मैकबेथ' और 'विंटर्स टेल' आदि शामिल हैं। शेक्सपियर के नाटकों का विषय संगीत, लोगों की लाइफस्टाइल, प्रेम और विवाह आदि पर आधारित था। शेक्सपियर ने 'वीनस एंड एडोनिस' और 'द रैप ऑफ ल्यूक्रेस' इन दो कविताओं को हेनरी व्रियोथस्ले को समर्पित किया था। यह दोनों की कविताएं काफी लोकप्रिय हुई थीं।

विलियम शेक्सपियर ने अपने शुरूआती करियर के करीब 7 साल बाद तक 15 से ज्यादा नाटक लिखे और उनको प्रकाशित करवाया। फिर 1599 में उन्होंने अपना एक खुद का थिएटर बनाया, जिसका नाम उन्होंने 'ग्लोब' रखा था। शेक्सपियर ने इस थिएटर को दोस्तों की मदद से बनाया था।

शेक्सपियर की रचनाएं

साल 1590 से लेकर 1613 से विलियम शेक्सपियर ने करीब 37 नाटक लिखे थे। शेक्सपियर के ज्यादातर नाटक हास्य, त्रासदी और इतिहास जैसे विषयों पर आधारित हैं। उन्होंने एक फेमस नाटक 'जूलियस सीजर' लिखा, जोकि राजनीति पर आधारित था। इस नाटक में शेक्सपियर ने बताया था कि कैसे अहंकार के घातक परिणाम हो सकते हैं।

मृत्यु

सन 1613 तक विलियम शेक्सपियर स्ट्रेटफोर्ड से रिटायर हो गए चुके थे। वहीं 23 अप्रैल 1616 को विलियम शेक्सपियर का निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow