West Bengal के हावड़ा में एक कार के तालाब में गिरने से 3 बच्चों की मौत, 2 अन्य घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में सोमवार को स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उलुबेरिया में बहिरा के निकट उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन तालाब में गिर गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बच्चों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य का इलाज चल रहा है।” उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

PNSPNS
Nov 25, 2025 - 11:10
 0
West Bengal के हावड़ा में एक कार के तालाब में गिरने से 3 बच्चों की मौत, 2 अन्य घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में सोमवार को स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना उलुबेरिया में बहिरा के निकट उस समय हुई जब चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन तालाब में गिर गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बच्चों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य का इलाज चल रहा है।” उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow