VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों अपने एक मजेदार बयान को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे और भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दौरान आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से शादी करने की बात कह दी, जिसे सुनकर दोनों हंस पड़े।क्या पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं आम्रपाली दुबे?‘भोजपुरी बवाल’ के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह बातचीत करते नजर आए। इसी दौरान बच्चों की परवरिश को लेकर चर्चा हुई। आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होगा।इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से कहा कि क्यों न दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की परवरिश करें। आम्रपाली की यह बात सुनते ही पवन सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।हालांकि, आम्रपाली दुबे का यह बयान मजाक के तौर पर कही गई बात नजर आता है। वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।View this post on InstagramA post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)इसे भी पढ़ें: Karan Aujla के कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के सिंगर; वीडियो हुआ वायरलकौन हैं आम्रपाली दुबे?आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की। एक्टिंग की दुनिया में आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से नहीं, बल्कि हिंदी टेलीविजन से की थी।उन्होंने टीवी शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने श्वेता सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘मायका’, ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ और ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। इसे भी पढ़ें: 20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में रखा कदमटीवी के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उन्होंने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ नजर आई थीं।इसके बाद आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘राम लखन’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ समेत कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया।आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के साथ भी काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वह अपनी एक्टिंग और लोकप्रियता के चलते एक जाना-पहचाना नाम हैं।

PNSPNS
Aug 19, 2026 - 04:30
 0
VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) इन दिनों अपने एक मजेदार बयान को लेकर चर्चा में हैं। भोजपुरी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे और भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो के दौरान आम्रपाली ने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से शादी करने की बात कह दी, जिसे सुनकर दोनों हंस पड़े।

क्या पवन सिंह से शादी करना चाहती थीं आम्रपाली दुबे?

‘भोजपुरी बवाल’ के एक एपिसोड में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह बातचीत करते नजर आए। इसी दौरान बच्चों की परवरिश को लेकर चर्चा हुई। आम्रपाली ने कहा कि अकेले बच्चे की परवरिश करना आसान नहीं होगा।

इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में पवन सिंह से कहा कि क्यों न दोनों शादी कर लें और मिलकर बच्चे की परवरिश करें। आम्रपाली की यह बात सुनते ही पवन सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है।

हालांकि, आम्रपाली दुबे का यह बयान मजाक के तौर पर कही गई बात नजर आता है। वायरल क्लिप को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Karan Aujla के कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर फेंकी जैकेट, भड़के सिंगर; वीडियो हुआ वायरल

कौन हैं आम्रपाली दुबे?

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने मुंबई के भवन कॉलेज से पढ़ाई की। एक्टिंग की दुनिया में आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्मों से नहीं, बल्कि हिंदी टेलीविजन से की थी।

उन्होंने टीवी शो ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’ से अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने श्वेता सिंह का किरदार निभाया था। इसके बाद वह ‘मायका’, ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ और ‘मेरा नाम करेगी रोशन’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आईं। इसे भी पढ़ें: 20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में रखा कदम

टीवी के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया। उन्होंने फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के साथ नजर आई थीं।

इसके बाद आम्रपाली ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ रिक्शावाला 2’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘राम लखन’ और ‘निरहुआ चलल लंदन’ समेत कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया।

आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के साथ भी काम किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में वह अपनी एक्टिंग और लोकप्रियता के चलते एक जाना-पहचाना नाम हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow