Vastu Dosh Remedy: घर में बांसुरी का यह उपाय लाएगा Good Luck, दूर होगी हर Financial Problem

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में रखी बांसुरी कई दोषों का निवारण का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। कुछ लोग कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती है। ऐसे में अशांति घर में बनीं रहती हैं, तो बांसुरी का एक छोटा-सा उपाय आपकी किस्मत को बदला सकता है। बंद किस्मत के दरवाजे भी खुल जाएंगे। आइए आपको इस लेख में कुछ बांसुरी से जुड़े हुए उपाय बताते हैं।मानसिक शांति और सफलता के लिए बांसुरी से जुड़ा उपायअगर आप काफी समय से करियर या बिजनस में बार-बार आने वाली बाधाओं से परेशान है, तो आप अपने  वर्क डेस्क या ऑफिस के केबिन में लकड़ी की बांसुरी रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कार्यक्षेत्र में बांसुरी रखने से एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति को निर्णय लेने में सुगमता होती है। जिससे बड़ी सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।वैवाहिक जीवन में मधुरता वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव और बार-बार होने वाले झगड़ों को कम करने के लिए बांसुरी को एक प्रभावी उपाय माना जाता है। यदि पति-पत्नी के रिश्ते में दूरी या कड़वाहट आ गई हो, तो बेडरुम में दो बांसुरियों को एक-दूसरे के ऊपर क्रॉस की तरह लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि दोनों बांसुरियों का मुंह नीचे की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, प्रेम में मिठास आती है और आपसी विवाद धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।आर्थिक तंगी और बरकत के लिएअगर आप घर की आर्थिक तंगी से परेशान मुख्य द्वार के पास या तिजोरी के ऊपर बांसुरी रखना शुभ होता है। अगर घर के हॉल या लिविंग रूम में पीले रंग की बांसुरी लगाई जाए, तो इससे धन आगमन के स्रोत खुल जाते हैं। वास्तु के अनुसार, बांसुरी की मौजूदगी से घर में लक्ष्मी का वास होता है और बरकत बनी रहती है।बांसुरी से जुड़ी कुछ खास बातें- सोने या चांदी की बांसुरी घर में रखने से वैभव होता है, जबकि बांस की बनीं बांसुरी उन्नति और शांति का प्रतीक माना जाता है।- घर में कभी भी खंडित या टूटी हुई बांसूरी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ जाती है।- अगर आप भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं, तो उनकी मूर्ति के साथ छोटी-सी बांसुरी जरुर रखें और नियमित रूप में उसकी पूजा करें। 

PNSPNS
Apr 29, 2026 - 09:15
 0
Vastu Dosh Remedy: घर में बांसुरी का यह उपाय लाएगा Good Luck, दूर होगी हर Financial Problem
हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर में रखी बांसुरी कई दोषों का निवारण का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। कुछ लोग कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती है। ऐसे में अशांति घर में बनीं रहती हैं, तो बांसुरी का एक छोटा-सा उपाय आपकी किस्मत को बदला सकता है। बंद किस्मत के दरवाजे भी खुल जाएंगे। आइए आपको इस लेख में कुछ बांसुरी से जुड़े हुए उपाय बताते हैं।

मानसिक शांति और सफलता के लिए बांसुरी से जुड़ा उपाय

अगर आप काफी समय से करियर या बिजनस में बार-बार आने वाली बाधाओं से परेशान है, तो आप अपने  वर्क डेस्क या ऑफिस के केबिन में लकड़ी की बांसुरी रखें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कार्यक्षेत्र में बांसुरी रखने से एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति को निर्णय लेने में सुगमता होती है। जिससे बड़ी सफलता के मार्ग प्रशस्त होते हैं।

वैवाहिक जीवन में मधुरता 

वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव और बार-बार होने वाले झगड़ों को कम करने के लिए बांसुरी को एक प्रभावी उपाय माना जाता है। यदि पति-पत्नी के रिश्ते में दूरी या कड़वाहट आ गई हो, तो बेडरुम में दो बांसुरियों को एक-दूसरे के ऊपर क्रॉस की तरह लगाना शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि दोनों बांसुरियों का मुंह नीचे की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, प्रेम में मिठास आती है और आपसी विवाद धीरे-धीरे खत्म होने लगते हैं।

आर्थिक तंगी और बरकत के लिए

अगर आप घर की आर्थिक तंगी से परेशान मुख्य द्वार के पास या तिजोरी के ऊपर बांसुरी रखना शुभ होता है। अगर घर के हॉल या लिविंग रूम में पीले रंग की बांसुरी लगाई जाए, तो इससे धन आगमन के स्रोत खुल जाते हैं। वास्तु के अनुसार, बांसुरी की मौजूदगी से घर में लक्ष्मी का वास होता है और बरकत बनी रहती है।

बांसुरी से जुड़ी कुछ खास बातें

- सोने या चांदी की बांसुरी घर में रखने से वैभव होता है, जबकि बांस की बनीं बांसुरी उन्नति और शांति का प्रतीक माना जाता है।

- घर में कभी भी खंडित या टूटी हुई बांसूरी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ जाती है।

- अगर आप भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं, तो उनकी मूर्ति के साथ छोटी-सी बांसुरी जरुर रखें और नियमित रूप में उसकी पूजा करें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow