US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक पोत पर एक दिन पहले हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को ईरान पर हमले किए। यह दोनों देशों के बीच महीनों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम शुरू करने और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए एक सप्ताह पहले बनी अंतरिम सहमति की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ड्रोन हमला युद्धविराम का उल्लंघन है। अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि अमेरिका प्रतिक्रिया देगा या नहीं, इसका ‘‘आपको पता चल जाएगा।’’ ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा तटीय रडार केंद्रों को निशाना बनाया। अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में कहा, ‘‘मुझे यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने कल हमला किया। वास्तव में उन्होंने चार हमले किए।’’ ट्रंप से सवाल किया गया कि जब वह लगातार कह रहे हैं कि तेहरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है तो फिर हमले क्यों किए जाएंगे, इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे थोड़े अलग हैं।’’ इसके बाद उन्होंने अचानक सवालों का जवाब देना बंद कर दिया और पत्रकारों को उनके कार्यालय से बाहर ले जाया गया। ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है इसलिए नियमों का सम्मान करें’’ और ‘‘नियंत्रण को तनाव बढ़ाने की कार्रवाई न समझें।’’ अजीजी ने लिखा था, ‘‘यह युद्धविराम का उल्लंघन नहीं, बल्कि युद्धविराम का प्रबंधन है।’’ एक अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ द्वारा सैन्य कार्रवाई की सोशल मीडिया पर घोषणा किए जाने के करीब एक घंटे बाद ईरान पर हमले समाप्त हो गए। ब्रिटिश सेना ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ओमान के तट के पास एक कंटेनर पोत किसी प्रक्षेपास्त्र की चपेट में आ गया। यह घटना ईरान द्वारा पोतों को इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:36
 0
US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम पर

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक पोत पर एक दिन पहले हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को ईरान पर हमले किए। यह दोनों देशों के बीच महीनों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम शुरू करने और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए एक सप्ताह पहले बनी अंतरिम सहमति की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ड्रोन हमला युद्धविराम का उल्लंघन है।

अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि अमेरिका प्रतिक्रिया देगा या नहीं, इसका ‘‘आपको पता चल जाएगा।’’ ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा तटीय रडार केंद्रों को निशाना बनाया। अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में कहा, ‘‘मुझे यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने कल हमला किया। वास्तव में उन्होंने चार हमले किए।’’ ट्रंप से सवाल किया गया कि जब वह लगातार कह रहे हैं कि तेहरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है तो फिर हमले क्यों किए जाएंगे, इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे थोड़े अलग हैं।’’

इसके बाद उन्होंने अचानक सवालों का जवाब देना बंद कर दिया और पत्रकारों को उनके कार्यालय से बाहर ले जाया गया। ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है इसलिए नियमों का सम्मान करें’’ और ‘‘नियंत्रण को तनाव बढ़ाने की कार्रवाई न समझें।’’ अजीजी ने लिखा था, ‘‘यह युद्धविराम का उल्लंघन नहीं, बल्कि युद्धविराम का प्रबंधन है।’’ एक अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ द्वारा सैन्य कार्रवाई की सोशल मीडिया पर घोषणा किए जाने के करीब एक घंटे बाद ईरान पर हमले समाप्त हो गए।

ब्रिटिश सेना ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ओमान के तट के पास एक कंटेनर पोत किसी प्रक्षेपास्त्र की चपेट में आ गया। यह घटना ईरान द्वारा पोतों को इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुई। ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow