UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बंपर भर्ती, 12th Pass महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी  की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर के लिए भर्ती निकाली है। बता दें कि, यूपी के 15 जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं 9 जनपदों में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जा रही है। जो भी महिला उम्मीदवार नौकरी के लिए इच्छुक है, वे भर्ती में शामिल होने के लिए जिला के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि में ऑनलाइन आवेदन जल्दी करें।फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंडइस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिसे जिले में भर्ती के लिए फॉर्म निकाले गए हैं। महिला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी वालों को उम्र में छूट मिलेगी।कैसे आवेदन करें?- सबसे पहले आप यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें। - अब आप न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। - इसके बाद आप नए पेज पर मांगी गई सभी डिटेल्स को दर्ज करके पंजीकरण कर लें। - रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकते हैं। - आखिर में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख सकते हैं। चयन प्रक्रियाआपको बताते चलें कि, आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट में जगह बन जाएगी, उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल रुप से फिट अभ्यर्थी को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

PNSPNS
Aug 1, 2026 - 17:42
 0
UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बंपर भर्ती, 12th Pass महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
सरकारी नौकरी  की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने आंगनवाड़ी वर्कर के लिए भर्ती निकाली है। बता दें कि, यूपी के 15 जनपदों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं 9 जनपदों में आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जा रही है। 
जो भी महिला उम्मीदवार नौकरी के लिए इच्छुक है, वे भर्ती में शामिल होने के लिए जिला के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि में ऑनलाइन आवेदन जल्दी करें।

फॉर्म भरने के लिए पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उस जिले का निवासी होना अनिवार्य है जिसे जिले में भर्ती के लिए फॉर्म निकाले गए हैं। महिला अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। वहीं परास्नातक अधिकतम योग्यता है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी वालों को उम्र में छूट मिलेगी।

कैसे आवेदन करें?
- सबसे पहले आप यूपी आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन पत्र 2026 भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट करें। 

- अब आप न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

 - इसके बाद आप नए पेज पर मांगी गई सभी डिटेल्स को दर्ज करके पंजीकरण कर लें।

 - रजिस्ट्रेशन होने के बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर सकते हैं।

 - आखिर में फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित अपने पास रख सकते हैं। 

चयन प्रक्रिया
आपको बताते चलें कि, आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका पदों पर चयन बिना किसी परीक्षा के होगा। आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट में जगह बन जाएगी, उनको चयन के लिए अगले चरण डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। फिर मेडिकल रुप से फिट अभ्यर्थी को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow