Travel Tips: Aravalli विवाद के बीच बनाएं Weekend Trip का प्लान, ये 3 जगहें इतिहास और रोमांच से हैं भरपूर

कुछ समय पहले अरावली हिल्स पर चल रहे विवादों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खनन की अनुमति दे दी। ऐसे में अरावली पहाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोग अरावली पहाड़ियों के बारे में सर्च कर रहे हैं और घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। अरावली पहाड़ियां खूबसूरती के लिए सबसे खास मानी जाती हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग जो घूमने जा रहे हैं, लेकिन उनको पता ही नहीं है कि वह अरावली की पहाड़ियों में आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन पहाड़ी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।कहां है माउंट आबूबता दें कि माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 1,220 मीटर है। माउंट आबू रेगिस्तान के बीच ठंडी वादियों का तोहफा माना जाता है। यहां का मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। आप माउंट आबू में पहाड़, हरियाली और झील आदि का नजारा देखने के लिए आ सकती हैं। यह जगह कपल, सोलो और फैमिली के साथ आने के लिए बेस्ट है।इसे भी पढ़ें: Hill Stations Near Delhi: छुट्टियों में दिल्ली वालों के लिए स्वर्ग, 500KM के अंदर इन 10 हिल स्टेशनों पर पाएं सुकूनयहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर है, जोकि करीब 165 किमी दूर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड स्टेशन है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 750 किमी है। आप यहां पर बस, टैक्सी या फिर अपनी गाड़ी से आराम से पहुंच सकती हैं।कुंभलगढ़कुंभलगढ़, राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है। यह अरावली पर्वतमाला के बीच बसा हुआ एक किला है। दुनियाभर में कुंभलगढ़ को इसकी विशाल दीवार के लिए जाना जाता है। इस किले की दीवार करीब 36 किमी लंबी है। कुंभलगढ़ का नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यह राजस्थान में ऊंचाई पर बना एक बेहद खूबसूरत महल है। इसके अलावा यहां पर घूमने आना भी ज्यादा महंगा नहीं है। आप सिर्फ 10 हजार रुपए के अंदर आसानी से घूम लेंगी।सरिस्का टाइगर रिजर्वयह जगह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह अरावली की पहाड़ियों में फैला हुआ एक फेमस रिजर्व पार्क है। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर शहर से करीब 35 किमी दूर है। वहीं दिल्ली से यहां की दूरी करीब 200 किमी है। इस पार्क को रॉयल बंगाल टाइगर के लिए भी जाना जाता है और आप चाहें तो यहां पर जीप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।यहां का नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं, तो नजदीकी स्टेशन अलवर जंक्शन है। लेकिन अगर आप दिल्ली से कार या बस से आते हैं, तो आपको आने में 4-5 घंटे का समय लग सकता है। बता दें कि अरावली की पहाड़ियां भारत में 4 प्रमुख राज्यों से होकर गुजरती हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान शामिल है।

PNSPNS
Jan 31, 2026 - 11:45
 0
Travel Tips: Aravalli विवाद के बीच बनाएं Weekend Trip का प्लान, ये 3 जगहें इतिहास और रोमांच से हैं भरपूर
कुछ समय पहले अरावली हिल्स पर चल रहे विवादों के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने 100 मीटर से कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खनन की अनुमति दे दी। ऐसे में अरावली पहाड़ियों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोग अरावली पहाड़ियों के बारे में सर्च कर रहे हैं और घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। अरावली पहाड़ियां खूबसूरती के लिए सबसे खास मानी जाती हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो यहां पर घूमने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग जो घूमने जा रहे हैं, लेकिन उनको पता ही नहीं है कि वह अरावली की पहाड़ियों में आते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन पहाड़ी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कहां है माउंट आबू

बता दें कि माउंट आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई करीब 1,220 मीटर है। माउंट आबू रेगिस्तान के बीच ठंडी वादियों का तोहफा माना जाता है। यहां का मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। आप माउंट आबू में पहाड़, हरियाली और झील आदि का नजारा देखने के लिए आ सकती हैं। यह जगह कपल, सोलो और फैमिली के साथ आने के लिए बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें: Hill Stations Near Delhi: छुट्टियों में दिल्ली वालों के लिए स्वर्ग, 500KM के अंदर इन 10 हिल स्टेशनों पर पाएं सुकून


यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट उदयपुर है, जोकि करीब 165 किमी दूर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आते हैं, तो नजदीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड स्टेशन है। दिल्ली से यहां की दूरी करीब 750 किमी है। आप यहां पर बस, टैक्सी या फिर अपनी गाड़ी से आराम से पहुंच सकती हैं।

कुंभलगढ़

कुंभलगढ़, राजस्थान के राजसमंद जिले में स्थित है। यह अरावली पर्वतमाला के बीच बसा हुआ एक किला है। दुनियाभर में कुंभलगढ़ को इसकी विशाल दीवार के लिए जाना जाता है। इस किले की दीवार करीब 36 किमी लंबी है। कुंभलगढ़ का नाम यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल है। यह राजस्थान में ऊंचाई पर बना एक बेहद खूबसूरत महल है। इसके अलावा यहां पर घूमने आना भी ज्यादा महंगा नहीं है। आप सिर्फ 10 हजार रुपए के अंदर आसानी से घूम लेंगी।

सरिस्का टाइगर रिजर्व

यह जगह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है। यह अरावली की पहाड़ियों में फैला हुआ एक फेमस रिजर्व पार्क है। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर शहर से करीब 35 किमी दूर है। वहीं दिल्ली से यहां की दूरी करीब 200 किमी है। इस पार्क को रॉयल बंगाल टाइगर के लिए भी जाना जाता है और आप चाहें तो यहां पर जीप सफारी का भी आनंद ले सकते हैं।

यहां का नजदीकी एयरपोर्ट जयपुर है। वहीं अगर आप ट्रेन से आना चाहते हैं, तो नजदीकी स्टेशन अलवर जंक्शन है। लेकिन अगर आप दिल्ली से कार या बस से आते हैं, तो आपको आने में 4-5 घंटे का समय लग सकता है। बता दें कि अरावली की पहाड़ियां भारत में 4 प्रमुख राज्यों से होकर गुजरती हैं। इसमें दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow