Travel Tips: मनाली के 'गुप्त' स्वर्ग का दीदार, बर्फीले पहाड़ों के बीच यह झील, एडवेंचर और सुकून का बेमिसाल संगम

सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का अपना मजा होता है। बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करना करीब हर किसी की विश लिस्ट में होती है। इस वजह से स्नो फॉल का लुत्फ उठाने के लिए अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में शिमला-मनाली जाते हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक मनाली का दृश्य देखने लायक होता है। यहां के पहाड़ों पर लिपटी बर्फ की मोटी चादरें पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसे अनुभव दिलाती हैं।ऐसे में अगर आप भी बर्फबारी देखने के लिए मनाली की टिकट बुक करवा चुके हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मनाली की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। यह जगह मनाली के पहाड़ों में छिपा हुआ कुदरत का एक नायाब तोहफा है, जो अभी भी लोगों की नजरों से बची हुई है। तो आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...इसे भी पढ़ें: पार्टी नहीं, इस बार इन ऑफबीट डेस्टिनेशंस पर मनाएं यादगार New Year 2026, फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट ये जगहेंबेमिसाल है चंद्रा नदी की खूबसूरतीहिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र से बहने वाली चंद्रा नदी एक बेहद खूबसूरत नदी है। यह नदी हिमाचल प्रदेश में चंद्रताल झील से निकलती है। यह लेक हिमाचल प्रदेश के लाहौल में करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक अर्धचंद्राकार झील है। इसी खूबसूरत झील से चंद्रा नदी निकलती है।हालांकि अभी भी काफी कम लोगों को इस नदी के बारे में पता है। मनाली में सिस्सू से गुजरते हुए यह नदी देखने को मिलेगी। यह नदी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी होती है। ऐसे में अगर आप भी मनाली घूमने के लिए जा रहे हैं, तो चंद्रा नहीं जाना न भूलें।आंखों को सुकून देंगे यहां के नज़ारे प्रकृति प्रेमियों के लिए चंद्रा नदी की खूबसूरती ही नहीं बल्कि फोटोग्राफी के लिए भी यह अद्वितीय जगह है। बर्फ से ढके पर्वतों के बीच से निकलती नदी का पानी शीशे की तरह चमकता है। वहीं पानी बहने की ध्वनि आपके मन को ताजगी से भर देती है। वहीं सुबह और शाम के समय जब सू्र्य की सुनहरी किरणें पानी पर पड़ती हैं, तो यह अद्भुत दृश्य देखने लायक होता है। यहां का शांत वातावरण भागदौड़ से दूर ऐसी जगह जो कम को सुकून देने का काम करता है।

PNSPNS
Jan 1, 2026 - 18:48
 0
Travel Tips: मनाली के 'गुप्त' स्वर्ग का दीदार, बर्फीले पहाड़ों के बीच यह झील, एडवेंचर और सुकून का बेमिसाल संगम
सर्दियों के मौसम में पहाड़ों पर घूमने का अपना मजा होता है। बर्फ से ढके पहाड़ों का दीदार करना करीब हर किसी की विश लिस्ट में होती है। इस वजह से स्नो फॉल का लुत्फ उठाने के लिए अधिकतर लोग सर्दियों के मौसम में शिमला-मनाली जाते हैं। नवंबर से लेकर फरवरी तक मनाली का दृश्य देखने लायक होता है। यहां के पहाड़ों पर लिपटी बर्फ की मोटी चादरें पर्यटकों के लिए स्वर्ग जैसे अनुभव दिलाती हैं।

ऐसे में अगर आप भी बर्फबारी देखने के लिए मनाली की टिकट बुक करवा चुके हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मनाली की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। यह जगह मनाली के पहाड़ों में छिपा हुआ कुदरत का एक नायाब तोहफा है, जो अभी भी लोगों की नजरों से बची हुई है। तो आइए जानते हैं इस खूबसूरत जगह के बारे में...

इसे भी पढ़ें: पार्टी नहीं, इस बार इन ऑफबीट डेस्टिनेशंस पर मनाएं यादगार New Year 2026, फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट ये जगहें


बेमिसाल है चंद्रा नदी की खूबसूरती

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र से बहने वाली चंद्रा नदी एक बेहद खूबसूरत नदी है। यह नदी हिमाचल प्रदेश में चंद्रताल झील से निकलती है। यह लेक हिमाचल प्रदेश के लाहौल में करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक अर्धचंद्राकार झील है। इसी खूबसूरत झील से चंद्रा नदी निकलती है।

हालांकि अभी भी काफी कम लोगों को इस नदी के बारे में पता है। मनाली में सिस्सू से गुजरते हुए यह नदी देखने को मिलेगी। यह नदी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यहां पर आप रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटी होती है। ऐसे में अगर आप भी मनाली घूमने के लिए जा रहे हैं, तो चंद्रा नहीं जाना न भूलें।

आंखों को सुकून देंगे यहां के नज़ारे 

प्रकृति प्रेमियों के लिए चंद्रा नदी की खूबसूरती ही नहीं बल्कि फोटोग्राफी के लिए भी यह अद्वितीय जगह है। बर्फ से ढके पर्वतों के बीच से निकलती नदी का पानी शीशे की तरह चमकता है। वहीं पानी बहने की ध्वनि आपके मन को ताजगी से भर देती है। वहीं सुबह और शाम के समय जब सू्र्य की सुनहरी किरणें पानी पर पड़ती हैं, तो यह अद्भुत दृश्य देखने लायक होता है। यहां का शांत वातावरण भागदौड़ से दूर ऐसी जगह जो कम को सुकून देने का काम करता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow