Thailand Holiday पर मातम! Phuket कैफे में 4 भारतीय पर्यटक बेहोश, एक की मौत से मचा हड़कंप

थाईलैंड के फुकेत में एक कैफे में रहस्यमय तरीके से बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए चार पर्यटकों में से एक भारतीय नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई। यह जानकारी यहां स्थित भारतीय दूतावास ने दी। नकी मृत्यु के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। दूतावास ने कहा कि वह थाई अधिकारियों के संपर्क में है और 9 मई को फुकेत में चार भारतीय पर्यटकों के बेहोश होने और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की घटना पर कड़ी नजर रख रहा है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इनमें से एक युवा भारतीय पर्यटक की मृत्यु पर हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार के संपर्क में हैं और इस दुख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। दूतावास ने आगे कहा कि हम घटना की जांच कर रहे संबंधित थाई अधिकारियों के संपर्क में हैं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं।इसे भी पढ़ें: विज्ञापनों में AI के इस्तेमाल पर ASCI सख्त, Deepfake रोकने को जारी किए नए Draft Guidelinesदूतावास ने घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।थाई मीडिया के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के काठू जिले के कमला बीच इलाके में हुई। कैफे के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय एक साथ कैफे पहुंचे। लगभग 1:54 बजे, उनमें से चार एक-एक करके बेहोश हो गए। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अखबार ने आगे बताया कि बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

PNSPNS
May 13, 2026 - 09:12
 0
Thailand Holiday पर मातम! Phuket कैफे में 4 भारतीय पर्यटक बेहोश, एक की मौत से मचा हड़कंप
थाईलैंड के फुकेत में एक कैफे में रहस्यमय तरीके से बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए चार पर्यटकों में से एक भारतीय नागरिक की मंगलवार को मौत हो गई। यह जानकारी यहां स्थित भारतीय दूतावास ने दी। नकी मृत्यु के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। दूतावास ने कहा कि वह थाई अधिकारियों के संपर्क में है और 9 मई को फुकेत में चार भारतीय पर्यटकों के बेहोश होने और बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की घटना पर कड़ी नजर रख रहा है। भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इनमें से एक युवा भारतीय पर्यटक की मृत्यु पर हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। दूतावास के अधिकारी मृतक के परिवार के संपर्क में हैं और इस दुख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। दूतावास ने आगे कहा कि हम घटना की जांच कर रहे संबंधित थाई अधिकारियों के संपर्क में हैं और अन्य लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: विज्ञापनों में AI के इस्तेमाल पर ASCI सख्त, Deepfake रोकने को जारी किए नए Draft Guidelines

दूतावास ने घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।
थाई मीडिया के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के काठू जिले के कमला बीच इलाके में हुई। कैफे के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे पांच भारतीय एक साथ कैफे पहुंचे। लगभग 1:54 बजे, उनमें से चार एक-एक करके बेहोश हो गए। बैंकॉक पोस्ट के अनुसार, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। अखबार ने आगे बताया कि बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow