Suzuki 1200 करोड़ रुपये में बनाने जा रहा प्लांट, इस इलाके का हो जाएगा कायापलट

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत में दूसरा मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी में है। हरियाणा के खरखौदा में ये प्लांट लगाया जाएगा। कंपनी ने ये फैसला उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। कंपनी के इस फैसले से इलाके में आर्थिक विकास होगा। प्लांट को बनाने में 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जो कि वर्ष 2027 तक बनकर पूरा होगा। इस प्लांट में 750,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये प्लांट कुल 100 एकड़ में फैला हुआ है। प्लांट के 25 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाए जाएगी। बाकी की जमीन पर पेड़ पौधे उगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण को नुकसान ना हो। प्लांट के जरिए कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इस प्लांट को शुरु करने का उद्देश्य है कि भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग की पूर्ति कर सके। इससे रोजगार के भी कई अवसर पैदा होंगे। अधिकारियों का कहना है कि जब ये प्लांट शुरु होगा तो इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। ये प्लांट कुल 2000 नौकरियां उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। वहीं प्लांट बनने के बाद भारत में सुजुकी की सप्लाई चेन में भी सुधार आएगा। वहीं कस्टमर सर्विस भी बेहतर हो सकती है। ये यूनिट लीन मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का उपयोग कर बनाई जा रही है। ये ऐसी तकनीक है जिससे उद्योग लगाने में कम लागत आती है। ये सहूलियत भी प्रदान करता है। लीन मैन्युफैक्चरिंग तकनीक के जरिए सप्लायर्स और कस्टमर्स की सटीक मांग का अनुमान लगाया जाता है। इस अनुपात में ही प्लांट में प्रोडक्शन किया जाता है। इस तकनीक की मदद से वेस्ट भी काफी कम निकलता है।

PNSPNS
May 29, 2025 - 03:33
 0
Suzuki 1200 करोड़ रुपये में बनाने जा रहा प्लांट, इस इलाके का हो जाएगा कायापलट
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत में दूसरा मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने की तैयारी में है। हरियाणा के खरखौदा में ये प्लांट लगाया जाएगा। कंपनी ने ये फैसला उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। कंपनी के इस फैसले से इलाके में आर्थिक विकास होगा।
 
प्लांट को बनाने में 1200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जो कि वर्ष 2027 तक बनकर पूरा होगा। इस प्लांट में 750,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये प्लांट कुल 100 एकड़ में फैला हुआ है। प्लांट के 25 एकड़ में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाए जाएगी। बाकी की जमीन पर पेड़ पौधे उगाए जाएंगे, ताकि पर्यावरण को नुकसान ना हो। प्लांट के जरिए कई लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
 
इस प्लांट को शुरु करने का उद्देश्य है कि भारत में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग की पूर्ति कर सके। इससे रोजगार के भी कई अवसर पैदा होंगे। अधिकारियों का कहना है कि जब ये प्लांट शुरु होगा तो इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
 
ये प्लांट कुल 2000 नौकरियां उत्पन्न करने की क्षमता रखता है। वहीं प्लांट बनने के बाद भारत में सुजुकी की सप्लाई चेन में भी सुधार आएगा। वहीं कस्टमर सर्विस भी बेहतर हो सकती है। ये यूनिट लीन मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का उपयोग कर बनाई जा रही है। ये ऐसी तकनीक है जिससे उद्योग लगाने में कम लागत आती है। ये सहूलियत भी प्रदान करता है। लीन मैन्युफैक्चरिंग तकनीक के जरिए सप्लायर्स और कस्टमर्स की सटीक मांग का अनुमान लगाया जाता है। इस अनुपात में ही प्लांट में प्रोडक्शन किया जाता है। इस तकनीक की मदद से वेस्ट भी काफी कम निकलता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow