Superbet Chess Classic: Praggnanandhaa की बाजी ड्रॉ पर छूटी, Vincent Keymer ने बनाई बढ़त

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के चौथे दौर में नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर ने आसान जीत के बाद बढ़त हासिल कर ली। फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोजा पर एकमात्र जीत और तीन ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा के संभावित चार में से 2.5 अंक है जबकि कीमर ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर तीन अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली। अनीश गिरी ने विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ जबकि वेस्ली सो ने रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल के खिलाफ ड्रॉ खेला। फ़िरोजा स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए चौथे दौर में नहीं खेले। प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझा और केवल 35 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।

PNSPNS
May 19, 2026 - 09:07
 0
Superbet Chess Classic: Praggnanandhaa की बाजी ड्रॉ पर छूटी, Vincent Keymer ने बनाई बढ़त

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने सुपर शतरंज क्लासिक टूर्नामेंट के चौथे दौर में नीदरलैंड के खिलाड़ी जॉर्डन वैन फोरेस्ट के साथ ड्रॉ खेला, जबकि जर्मनी के विंसेंट कीमर ने आसान जीत के बाद बढ़त हासिल कर ली।

फ्रांस के अलीरेज़ा फ़िरोजा पर एकमात्र जीत और तीन ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा के संभावित चार में से 2.5 अंक है जबकि कीमर ने फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराकर तीन अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली।

अनीश गिरी ने विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के खिलाफ जबकि वेस्ली सो ने रोमानिया के डिएक बोगदान-डेनियल के खिलाफ ड्रॉ खेला। फ़िरोजा स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए चौथे दौर में नहीं खेले। प्रज्ञाननंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझा और केवल 35 चाल के बाद ड्रॉ पर सहमति जताई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow