Sudan में आतंकी हमले में Bangladesh के छह शांति सैनिक मारे गए

बांग्लादेश की सेना ने शनिवार को बताया कि सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात उसके छह सैन्यकर्मी एक आतंकवादी हमले में मारे गए हैं और आठ अन्य घायल हुए हैं। सेना के प्रवक्ता ने ढाका में कहा कि यह हमला सूडान के अबीई क्षेत्र में स्थित संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिष्ठान पर हुआ। रक्षा मंत्रालय के ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) निदेशालय के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में अब भी लड़ाई जारी है। बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र के ब्लू हेलमेट मिशन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है, जिसके वर्तमान में 6,000 से अधिक सैनिक, नौसैनिक, वायुसैनिक और पुलिस कर्मी सूडान सहित विभिन्न युद्धग्रस्त अफ्रीकी देशों में तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में अबीई क्षेत्र में अपने अंतरिम सुरक्षा बल (यूएनआईएसएफए) मिशन की अवधि बढ़ाई थी।

PNSPNS
Dec 14, 2025 - 16:47
 0
Sudan में आतंकी हमले में Bangladesh के छह शांति सैनिक मारे गए

बांग्लादेश की सेना ने शनिवार को बताया कि सूडान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में तैनात उसके छह सैन्यकर्मी एक आतंकवादी हमले में मारे गए हैं और आठ अन्य घायल हुए हैं।

सेना के प्रवक्ता ने ढाका में कहा कि यह हमला सूडान के अबीई क्षेत्र में स्थित संयुक्त राष्ट्र के एक प्रतिष्ठान पर हुआ। रक्षा मंत्रालय के ‘इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) निदेशालय के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में अब भी लड़ाई जारी है।

बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र के ब्लू हेलमेट मिशन में एक प्रमुख योगदानकर्ता है, जिसके वर्तमान में 6,000 से अधिक सैनिक, नौसैनिक, वायुसैनिक और पुलिस कर्मी सूडान सहित विभिन्न युद्धग्रस्त अफ्रीकी देशों में तैनात हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में अबीई क्षेत्र में अपने अंतरिम सुरक्षा बल (यूएनआईएसएफए) मिशन की अवधि बढ़ाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow