Spain Travel Tips: स्पेन घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर देखें ये 3 जगहें, नजारे देख रह जाएंगे दंग

यूरोप महाद्वीप के सबसे सुंदर देशों में स्पेन का नाम शामिल है। यह घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। स्पेन के बर्सिलोना, मलागा और कैनरी आइलैंड्स जैसी जगहों पर लोग लंबे ट्रिप पर आते हैं। स्पेन अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। अगर आप भी स्पेन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पारंपरिक फ्लेमेंको डांस, ला फेरेरिया, टोमाटीना, बुल रनिंग फेस्टिवल और म्यूजिक इवेंट आदि देखने जरूर जाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्पेन की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले है। जहां का नजारा देखने के बाद आपका भी इन जगहों पर जाने का मन हो जाएगा।बर्सिलोनाअगर आप स्पेन गए हैं, तो आपको यहां के सबसे खास शहर बर्सिलोना जरूर घूमना चाहिए। यहां का शानदार आर्किटेक्चर, फुटबॉल, कला संस्कृति, नाइटलाइफ और सुंदर समुद्री तटों के लिए भी जाना जाता है। बर्सिलोना में लोग स्पेशल एंटोनी गौडी की वास्तुकला का नजारा देखने जाते है। यहां पर सग्रादा फमिलिया नामक चर्च देखकर खुद की आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। यह डिजाइन काफी अद्भुत है। स्पेन में यह घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां पर आप पार्क गुएल, ला रैंबला और कैंप नोउ देखने भी जा सकते हैं।इसे भी पढ़ें: भारत में सतत पर्यटन बाजार के 216 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने की उम्मीदमैड्रिडमैड्रिड स्पेन की राजधानी है और यह एक खास जगह है। मैड्रिड में आपको आधुनिकता और इतिहास का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। एक जहां पर पुरानी इमारतों का डिजाइन आपको आकर्षित करेगा, तो वहीं नई इमारतों से भी आप नजर नहीं हटा पाएंगे। मैड्रिड में आप सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम देखने जरूर जाएं। भले ही आप फुटबॉल प्रेमी नहीं भी हैं, तो यहां जाना आपको पसंद आएगा। वहीं यूरोपियन आर्ट और इतिहास में भारतीय पर्यटकों को रुचि होती है, उनके लिए Prado Museum और Reina Sofia Museum के लिए भी अच्छा है। आप यहां पर रॉयल पैलेस ऑफ़ मैड्रिड, ग्रैन विया, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम और प्राडो म्यूज़ियम आदि घूम सकते हैं।सेविल, स्पेनआपको सेविल में स्पेनिश संस्कृति का असली रंग देखने को मिलेगा। आप यहां पर अल्काजार पैलेस और सेविल कैथेड्रल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा मूरिश राजाओं द्वारा बनाए गए फेमस शाही महल भी देखने के लिए जा सकते हैं। सेविल कैथेड्रल और ला गिराल्डा टॉवर भी घूमने जा सकते हैं, यह दुनिया के सबसे बड़े गॉथिक चर्चों में से एक है।

PNSPNS
May 10, 2025 - 03:31
 0
Spain Travel Tips: स्पेन घूमने का बना रहे प्लान तो जरूर देखें ये 3 जगहें, नजारे देख रह जाएंगे दंग
यूरोप महाद्वीप के सबसे सुंदर देशों में स्पेन का नाम शामिल है। यह घूमने के लिहाज से काफी अच्छी जगह है। स्पेन के बर्सिलोना, मलागा और कैनरी आइलैंड्स जैसी जगहों पर लोग लंबे ट्रिप पर आते हैं। स्पेन अपने खूबसूरत समुद्री तटों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। अगर आप भी स्पेन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको पारंपरिक फ्लेमेंको डांस, ला फेरेरिया, टोमाटीना, बुल रनिंग फेस्टिवल और म्यूजिक इवेंट आदि देखने जरूर जाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको स्पेन की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले है। जहां का नजारा देखने के बाद आपका भी इन जगहों पर जाने का मन हो जाएगा।

बर्सिलोना
अगर आप स्पेन गए हैं, तो आपको यहां के सबसे खास शहर बर्सिलोना जरूर घूमना चाहिए। यहां का शानदार आर्किटेक्चर, फुटबॉल, कला संस्कृति, नाइटलाइफ और सुंदर समुद्री तटों के लिए भी जाना जाता है। बर्सिलोना में लोग स्पेशल एंटोनी गौडी की वास्तुकला का नजारा देखने जाते है। यहां पर सग्रादा फमिलिया नामक चर्च देखकर खुद की आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। यह डिजाइन काफी अद्भुत है। स्पेन में यह घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां पर आप पार्क गुएल, ला रैंबला और कैंप नोउ देखने भी जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में सतत पर्यटन बाजार के 216 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद


मैड्रिड
मैड्रिड स्पेन की राजधानी है और यह एक खास जगह है। मैड्रिड में आपको आधुनिकता और इतिहास का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। एक जहां पर पुरानी इमारतों का डिजाइन आपको आकर्षित करेगा, तो वहीं नई इमारतों से भी आप नजर नहीं हटा पाएंगे। मैड्रिड में आप सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम देखने जरूर जाएं। भले ही आप फुटबॉल प्रेमी नहीं भी हैं, तो यहां जाना आपको पसंद आएगा। वहीं यूरोपियन आर्ट और इतिहास में भारतीय पर्यटकों को रुचि होती है, उनके लिए Prado Museum और Reina Sofia Museum के लिए भी अच्छा है। आप यहां पर रॉयल पैलेस ऑफ़ मैड्रिड, ग्रैन विया, सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम और प्राडो म्यूज़ियम आदि घूम सकते हैं।

सेविल, स्पेन
आपको सेविल में स्पेनिश संस्कृति का असली रंग देखने को मिलेगा। आप यहां पर अल्काजार पैलेस और सेविल कैथेड्रल जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा मूरिश राजाओं द्वारा बनाए गए फेमस शाही महल भी देखने के लिए जा सकते हैं। सेविल कैथेड्रल और ला गिराल्डा टॉवर भी घूमने जा सकते हैं, यह दुनिया के सबसे बड़े गॉथिक चर्चों में से एक है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow