Indonesia Badminton Open: PV Sindhu का सफर खत्म, दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग ने फिर दी शिकस्त
भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगातार दूसरे सप्ताह एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को खेले गए महिला एकल (Women's Singles) के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में सिंधू को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की आन से यंग के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधू को इसी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने मात दी थी। सिंधू पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी से हार गई थीं। सिंधू ने इंडोनेशिया ओपन के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया और आखिर में 17-21, 14-21 से हार गईं। इस हार से सिंधू की ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ हार का सिलसिला 10 मैच तक बढ़ गया। भारतीय खिलाड़ी अभी तक आन के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पहले गेम के शुरू में दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। एक समय स्कोर 10-10 पर बराबर था। इस दौरान सिंधू ने अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई और कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में कामयाब रहीं। सिंधू अपने आक्रामक स्ट्रोकप्ले के दम पर 15-14 से आगे निकल गई, लेकिन आन ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए लगातार अंक हासिल किए और 19-16 की बढ़त बना ली। इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार दो अंक जीते और पहला गेम अपने नाम कर लिया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 शॉट की रैली भी देखने को मिली। आन ने दूसरे गेम में आक्रामक शुरुआत की और 13-6 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बावजूद प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष जारी रखा। उन्होंने इस बीच कुछ महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किये। लेकिन आन का कोर्ट कवरेज अच्छा था और उन्हें मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi
भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू को इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में लगातार दूसरे सप्ताह एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को खेले गए महिला एकल (Women's Singles) के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में सिंधू को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की आन से यंग के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी सिंधू को इसी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने मात दी थी।
सिंधू पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में भी दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी से हार गई थीं। सिंधू ने इंडोनेशिया ओपन के राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया और आखिर में 17-21, 14-21 से हार गईं।
इस हार से सिंधू की ओलंपिक चैंपियन के खिलाफ हार का सिलसिला 10 मैच तक बढ़ गया। भारतीय खिलाड़ी अभी तक आन के खिलाफ एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पहले गेम के शुरू में दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे के सामने कड़ी चुनौती पेश की। एक समय स्कोर 10-10 पर बराबर था। इस दौरान सिंधू ने अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म की झलक दिखाई और कोरियाई खिलाड़ी पर दबाव बनाने में कामयाब रहीं। सिंधू अपने आक्रामक स्ट्रोकप्ले के दम पर 15-14 से आगे निकल गई, लेकिन आन ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए लगातार अंक हासिल किए और 19-16 की बढ़त बना ली।
इसके बाद कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार दो अंक जीते और पहला गेम अपने नाम कर लिया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच 41 शॉट की रैली भी देखने को मिली। आन ने दूसरे गेम में आक्रामक शुरुआत की और 13-6 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बावजूद प्रत्येक अंक के लिए संघर्ष जारी रखा। उन्होंने इस बीच कुछ महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किये। लेकिन आन का कोर्ट कवरेज अच्छा था और उन्हें मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi
What's Your Reaction?