Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी से एसिडिटी समस्या से मिल सकती है राहत, पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी खत्म

कई लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है। जिसका सामना हम सभी कभी न कभी करते हैं। कई बार सुबह उठते ही सीने या फिर गले में जलन का एहसास होता है या फिर हैवी मील लेने के बाद गैस या ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं मसालेदार खाना, स्ट्रेस या अनियमित खाने के समय के कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी की समस्या होने पर लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप घर के घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।भले ही यह नुस्खा आपको पुराना या बेकार लगे, लेकिन यह वास्तव में बेहद कारगर नुस्खा है। दरअसल, तांबा कोई आम धातु नहीं है, बल्कि इसमें सूजन कम करके, शरीर को हील करने और पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण पाए जाते हैं। जब तांबे के बर्तन में कुछ देर पानी रखा जाता है, तो इस पानी में हल्के-हल्के तांबे के कण घुल जाते हैं। यह पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इस पानी को पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।इसे भी पढ़ें: Health Tips: इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ एक्सरसाइज भी है जरूरी, बस फॉलो करें ये 3 डाइट हैक्सतांबे में होता है अल्कलाइनतांबे के बर्तन में रखा पानी इसलिए भी अच्छा माना जाता, क्योंकि इसमे नेचुरली अल्कलाइन पाया जाता है। वहीं यह एसिडिटी से राहत दिलाने का काम करता है। कई बार गलत समय पर खाना खाने, जंक फूड खाने या फिर तनाव के कारण पेट में एसिड बढ़ जाता है। लेकिन जब आप तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं, तो तांबे के गुण मिल जाते हैं। इससे पेट का एसिड कम होने के साथ एसिडिटी से भी आराम मिलता है। इसलिए रोज सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या कम होगी।पाचन होगा बेहतरतांबा आपके पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर डालता है। जब आपका पाचन सही से काम नहीं करता है, तो एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पेट में पाचक रस बनाने में सहायता करता है। जिससे खाना सही से पचता है। इससे पेट में गड़बड़ी कम होती है और गैस या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या नहीं होती हैं।टॉक्सिन्स निकलेंगे बाहरशरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स की वजह से भी कभी-कभी एसिडिटी की समस्या होती है। वहीं तांबा टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और लिवर व किडनी को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। इससे शरीर साफ और स्वस्थ रहता है। इससे आपकी बॉडी का सिस्टम बेहतर काम करता है, तो एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

PNSPNS
May 10, 2025 - 03:31
 0
Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी से एसिडिटी समस्या से मिल सकती है राहत, पेट से जुड़ी दिक्कतें होंगी खत्म
कई लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है। जिसका सामना हम सभी कभी न कभी करते हैं। कई बार सुबह उठते ही सीने या फिर गले में जलन का एहसास होता है या फिर हैवी मील लेने के बाद गैस या ब्लोटिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं मसालेदार खाना, स्ट्रेस या अनियमित खाने के समय के कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है। एसिडिटी की समस्या होने पर लोग तरह-तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप घर के घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

भले ही यह नुस्खा आपको पुराना या बेकार लगे, लेकिन यह वास्तव में बेहद कारगर नुस्खा है। दरअसल, तांबा कोई आम धातु नहीं है, बल्कि इसमें सूजन कम करके, शरीर को हील करने और पाचन को बेहतर बनाने वाले गुण पाए जाते हैं। जब तांबे के बर्तन में कुछ देर पानी रखा जाता है, तो इस पानी में हल्के-हल्के तांबे के कण घुल जाते हैं। यह पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इस पानी को पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ एक्सरसाइज भी है जरूरी, बस फॉलो करें ये 3 डाइट हैक्स


तांबे में होता है अल्कलाइन
तांबे के बर्तन में रखा पानी इसलिए भी अच्छा माना जाता, क्योंकि इसमे नेचुरली अल्कलाइन पाया जाता है। वहीं यह एसिडिटी से राहत दिलाने का काम करता है। कई बार गलत समय पर खाना खाने, जंक फूड खाने या फिर तनाव के कारण पेट में एसिड बढ़ जाता है। लेकिन जब आप तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं, तो तांबे के गुण मिल जाते हैं। इससे पेट का एसिड कम होने के साथ एसिडिटी से भी आराम मिलता है। इसलिए रोज सुबह तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या कम होगी।

पाचन होगा बेहतर
तांबा आपके पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर डालता है। जब आपका पाचन सही से काम नहीं करता है, तो एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से पेट में पाचक रस बनाने में सहायता करता है। जिससे खाना सही से पचता है। इससे पेट में गड़बड़ी कम होती है और गैस या एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्या नहीं होती हैं।

टॉक्सिन्स निकलेंगे बाहर
शरीर में जमे हुए टॉक्सिन्स की वजह से भी कभी-कभी एसिडिटी की समस्या होती है। वहीं तांबा टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और लिवर व किडनी को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। इससे शरीर साफ और स्वस्थ रहता है। इससे आपकी बॉडी का सिस्टम बेहतर काम करता है, तो एसिडिटी की समस्या भी कम होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow