Social Media पर जंग नहीं जीती जाती, बड़बोले ट्रंप और उनकी सेना को Keyboard Warrior बताते हुए ईरान ने गजब धोया

ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़बोलेपन पर पलटवार किया है। इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने कहा कि  युद्ध का फैसला बैटल ग्राउंड में होता है सोशल मीडिया पर नहीं। उन्होंने अमेरिकी अभियान के नाम एपिक फ्यूरी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि इसे एपिक फियर कहना ज़्यादा सही होगा। ये टिप्पणियां ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने कीं, जिन्होंने मौजूदा तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के दृष्टिकोण की आलोचना की।इसे भी पढ़ें: मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और 'कब्जे' के दिए संकेतउन्होंने आगे कहा कि वास्तविक जीत जमीनी अभियानों से मिलती है, न कि ऑनलाइन बयानबाजी से और किसी भी हमले का कड़ा जवाब देने के लिए ईरान की तत्परता पर जोर दिया। ये टिप्पणियां संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई हैं, जहां ईरान कथित तौर पर एक मजबूत जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिसे कुछ अधिकारियों द्वारा अंतिम चरण बताया गया है। बढ़ती बयानबाजी ने वैश्विक चिंताओं को बढ़ा दिया है, क्योंकि दोनों पक्षों के बयान क्षेत्र में पहले से ही नाजुक स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं।इसे भी पढ़ें: कभी-कभी तो लगता है अपुन इच भगवान हैं! ट्रंप की भविष्यवाणी पर US कर लेता यकीन तो कभी नहीं होता 9/11?गौरतलब है कि  दो हफ्ते से ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं। ईरान को हरा दिया। इसके बाद भी दुश्मन के समंदर में पांव रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। दो दिनों से ट्रंप अपील कर रहे हैं। अभी तक किसी देश ने अपने युद्धपोत भेजने का वादा नहीं किया। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह इस महीने के अंत में चीन की अपनी बहुप्रतीक्षित यात्रा को स्थगित कर सकते हैं क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने और ईरान युद्ध के कारण आसमान छू रही तेल की कीमतों को कम करने के लिए बीजिंग पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं।

PNSPNS
Mar 18, 2026 - 10:15
 0
Social Media पर जंग नहीं जीती जाती, बड़बोले ट्रंप और उनकी सेना को Keyboard Warrior बताते हुए ईरान ने गजब धोया
ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बड़बोलेपन पर पलटवार किया है। इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने कहा कि  युद्ध का फैसला बैटल ग्राउंड में होता है सोशल मीडिया पर नहीं। उन्होंने अमेरिकी अभियान के नाम एपिक फ्यूरी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि इसे एपिक फियर कहना ज़्यादा सही होगा। ये टिप्पणियां ईरान के खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय और सशस्त्र बलों के प्रवक्ता इब्राहिम ज़ोल्फ़ागरी ने कीं, जिन्होंने मौजूदा तनाव के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका के दृष्टिकोण की आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: मैं कुछ भी कर सकता...ईरान के बाद अब इस देश की बारी, ट्रंप ने तख्तापलट और 'कब्जे' के दिए संकेत

उन्होंने आगे कहा कि वास्तविक जीत जमीनी अभियानों से मिलती है, न कि ऑनलाइन बयानबाजी से और किसी भी हमले का कड़ा जवाब देने के लिए ईरान की तत्परता पर जोर दिया। ये टिप्पणियां संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई हैं, जहां ईरान कथित तौर पर एक मजबूत जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है, जिसे कुछ अधिकारियों द्वारा अंतिम चरण बताया गया है। बढ़ती बयानबाजी ने वैश्विक चिंताओं को बढ़ा दिया है, क्योंकि दोनों पक्षों के बयान क्षेत्र में पहले से ही नाजुक स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कभी-कभी तो लगता है अपुन इच भगवान हैं! ट्रंप की भविष्यवाणी पर US कर लेता यकीन तो कभी नहीं होता 9/11?

गौरतलब है कि  दो हफ्ते से ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं। ईरान को हरा दिया। इसके बाद भी दुश्मन के समंदर में पांव रखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। दो दिनों से ट्रंप अपील कर रहे हैं। अभी तक किसी देश ने अपने युद्धपोत भेजने का वादा नहीं किया। ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह इस महीने के अंत में चीन की अपनी बहुप्रतीक्षित यात्रा को स्थगित कर सकते हैं क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने और ईरान युद्ध के कारण आसमान छू रही तेल की कीमतों को कम करने के लिए बीजिंग पर दबाव बढ़ाना चाहते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow