Sikkim की नई पहल: CM Tamang ने Gangtok में खोला किसानों का अपना Organic Market, बिचौलियों की होगी छुट्टी।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गंगटोक के रेशीथांग इलाके में ग्रामीणों के स्वैच्छिक योगदान से स्थापित ‘‘ पूरी तरह जैविक ’’ किसान-केंद्रित बाजार का उद्घाटन किया। तमांग ने अपर बुरतुक विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक कला राय की मौजूदगी में ‘‘हमरो गौले बाजार’’ का रविवार को उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि समुदाय द्वारा संचालित इस जैविक बाजार का उद्देश्य किसानों को अपनी घरेलू उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेचने में सक्षम बनाना है। यह बाजार ‘श्रमदान’ यानी ग्रामीणों के स्वैच्छिक योगदान से स्थापित किया गया है। इस अवसर पर तमांग ने सरकार के किसी खर्च के बिना ‘हमरो गौले बाजार’ की स्थापना में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने इसे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन व्यवस्था की जरूरत बताई कि ‘स्टॉल’ संचालकों के पास कृषि भूमि हो। यह बाजार सप्ताह में दो दिन संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग से भी बाजार को पर्यटन स्थलों में शामिल करने और आगंतुकों को स्थानीय व्यंजनों का अनुभव कराने का अवसर उपलब्ध कराने को कहा है।

PNSPNS
Feb 10, 2026 - 08:42
 0
Sikkim की नई पहल: CM Tamang ने Gangtok में खोला किसानों का अपना Organic Market, बिचौलियों की होगी छुट्टी।

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने गंगटोक के रेशीथांग इलाके में ग्रामीणों के स्वैच्छिक योगदान से स्थापित ‘‘ पूरी तरह जैविक ’’ किसान-केंद्रित बाजार का उद्घाटन किया। तमांग ने अपर बुरतुक विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक कला राय की मौजूदगी में ‘‘हमरो गौले बाजार’’ का रविवार को उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि समुदाय द्वारा संचालित इस जैविक बाजार का उद्देश्य किसानों को अपनी घरेलू उपज सीधे उपभोक्ताओं को बेचने में सक्षम बनाना है।

यह बाजार ‘श्रमदान’ यानी ग्रामीणों के स्वैच्छिक योगदान से स्थापित किया गया है। इस अवसर पर तमांग ने सरकार के किसी खर्च के बिना ‘हमरो गौले बाजार’ की स्थापना में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने इसे ग्रामीण आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन व्यवस्था की जरूरत बताई कि ‘स्टॉल’ संचालकों के पास कृषि भूमि हो।

यह बाजार सप्ताह में दो दिन संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग से भी बाजार को पर्यटन स्थलों में शामिल करने और आगंतुकों को स्थानीय व्यंजनों का अनुभव कराने का अवसर उपलब्ध कराने को कहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow