Shaniwar Ke Upay: शनिवार को इन चीजों का दान करने से प्रसन्न होंगे शनि देव, घर आएगी सुख-शांति और खुशहाली

शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जोकि जातक के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि अशुभ है या फिर शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या फिर शनि की महादशा चल रही है। तो कुछ चीजों का दान करने से उसका प्रभाव कम होता है। शनिवार को कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के पापों का क्षय दूर होता है और दुर्भाग्य दूर होता है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार को दान-पुण्य करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बढ़ती है।शनिवार को काली चीजों का दान करने से जातक की आय में वृद्धि होती है और व्यवसायिक स्थिरता आती है। इन उपायों को करने से न्यायिक मामलों में सफलता मिलती है। वहीं जो लोग मानसिक रोगों से परेशान हैं, या फिर अपने जीवन में किसी तरह का तनाव झेल रहे हैं। तो शनिवार को दान करने से बड़ी राहत मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार को किन चीजों का दान करने से शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। सुबह उठकर स्‍नान के बाद ही इन चीजों का दान करना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 July 2025 | आज का प्रेम राशिफल 29 जुलाई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिनकाली उड़द की दाल का दानशनिदेव को काली उड़द अत्यंत प्रिय मानी जाती है। शनिवार के दिन किसी गरीब, मजदूर, ब्राह्मण, या मंदिर के सेवक को काली उड़द का दान करने से शनि की अशुभ दशा, साढ़ेसाती, ढैय्या और कर्मफल की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। काली उड़द से जुड़े दान विशेषकर उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं जो मेहनत तो करते हैं परंतु अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते, बार-बार नौकरी में रुकावट आती है या व्यापार ठप रहता है।काले तिल का दानशनि ग्रह से काले तिल का संबंध है। यह तिल पापों का क्षय करने के साथ आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को ताजे काले तिल को जल में प्रवाहित करने या फिर किसी जरूरतमंद को भोजन या दान स्वरूप देना मानसिक तनाव को कम करता है। साथ ही बुरी नजर से रक्षा करता है और शनि के कोप को भी शांत करता है। ऐसे में जो लोग भय, अवसाद, मानसिक द्वंद या फिर निराशा से जूझ रहे हैं, उनको यह उपाय जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो काले तिल और गुड़ के लड्डू का भी किसी जरूरतमंद का दान कर सकते हैं।सरसों के तेल का दानशनिदेव की उपासना में सरसों का तेल अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। इसलिए शनिवार को लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर वह किसी जरूरतमंद को दान दे दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी शनि की वक्र दृष्टि को शांत करता है। यह उपाय उन लोगों के लिए लाभकारी होता है, जिनको कोर्ट-कचहरी के मामले, बार-बार अपमान या काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनिवार को तेल का दान करने से सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।काले जूते या चप्पल का दानशनिवार को काले रंग के जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। यह शनिदेव की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत प्रभावशाली तरीका माना जाता है। जिन लोगों के जीवन में दुर्घटना, चोट, बार-बार संघर्ष और नौकरी में रुकावट या फिर यात्रा में विघ्न आते हैं। उन लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक माना जाता है। श्रमिक या किसी जरूरतमंद को काले जूते का दान करने से शनि का प्रकोप कम होता है। साथ ही जीवन में स्थायित्व आता है। इस उपाय को करने से जीवन में बरकत आती है।लोहे की वस्‍तुओं का दानबता दें कि शनिदेव का धातु तत्व लोहा है और लोहे की वस्तुओं का दान करके शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। शनिवार को कड़ाही, छाता, लोहे का तवा, लोहे की कटोरी या अन्य लोहे की उपयोगी वस्तुओं का किसी जरूरतमंद और गरीबों का दान करना चाहिए। इसे कर्मजन्य दोष भी शांत होते हैं। इन चीजों का दान करने से चोट, क्रोध, रोगों और वाहन दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होती है। अगर लोहे के पात्र में काली उड़द की दाल और सरसों का तेल रखकर तीनों चीजों का एक साथ दान किया जाए, तो इसको काफी शुभ माना जाता है।

PNSPNS
Jul 30, 2025 - 04:30
 0
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को इन चीजों का दान करने से प्रसन्न होंगे शनि देव, घर आएगी सुख-शांति और खुशहाली
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। जोकि जातक के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। अगर आपकी कुंडली में शनि अशुभ है या फिर शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती या फिर शनि की महादशा चल रही है। तो कुछ चीजों का दान करने से उसका प्रभाव कम होता है। शनिवार को कुछ चीजों का दान करने से व्यक्ति के पापों का क्षय दूर होता है और दुर्भाग्य दूर होता है। साथ ही सौभाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार को दान-पुण्य करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में खुशहाली बढ़ती है।

शनिवार को काली चीजों का दान करने से जातक की आय में वृद्धि होती है और व्यवसायिक स्थिरता आती है। इन उपायों को करने से न्यायिक मामलों में सफलता मिलती है। वहीं जो लोग मानसिक रोगों से परेशान हैं, या फिर अपने जीवन में किसी तरह का तनाव झेल रहे हैं। तो शनिवार को दान करने से बड़ी राहत मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनिवार को किन चीजों का दान करने से शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। सुबह उठकर स्‍नान के बाद ही इन चीजों का दान करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 29 July 2025 | आज का प्रेम राशिफल 29 जुलाई | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


काली उड़द की दाल का दान

शनिदेव को काली उड़द अत्यंत प्रिय मानी जाती है। शनिवार के दिन किसी गरीब, मजदूर, ब्राह्मण, या मंदिर के सेवक को काली उड़द का दान करने से शनि की अशुभ दशा, साढ़ेसाती, ढैय्या और कर्मफल की बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं। काली उड़द से जुड़े दान विशेषकर उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी होते हैं जो मेहनत तो करते हैं परंतु अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते, बार-बार नौकरी में रुकावट आती है या व्यापार ठप रहता है।

काले तिल का दान

शनि ग्रह से काले तिल का संबंध है। यह तिल पापों का क्षय करने के साथ आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। शनिवार को ताजे काले तिल को जल में प्रवाहित करने या फिर किसी जरूरतमंद को भोजन या दान स्वरूप देना मानसिक तनाव को कम करता है। साथ ही बुरी नजर से रक्षा करता है और शनि के कोप को भी शांत करता है। ऐसे में जो लोग भय, अवसाद, मानसिक द्वंद या फिर निराशा से जूझ रहे हैं, उनको यह उपाय जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो काले तिल और गुड़ के लड्डू का भी किसी जरूरतमंद का दान कर सकते हैं।

सरसों के तेल का दान

शनिदेव की उपासना में सरसों का तेल अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। इसलिए शनिवार को लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें। फिर वह किसी जरूरतमंद को दान दे दें या फिर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी शनि की वक्र दृष्टि को शांत करता है। यह उपाय उन लोगों के लिए लाभकारी होता है, जिनको कोर्ट-कचहरी के मामले, बार-बार अपमान या काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शनिवार को तेल का दान करने से सम्मान, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है।

काले जूते या चप्पल का दान

शनिवार को काले रंग के जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना जाता है। यह शनिदेव की कृपा प्राप्त करने का अत्यंत प्रभावशाली तरीका माना जाता है। जिन लोगों के जीवन में दुर्घटना, चोट, बार-बार संघर्ष और नौकरी में रुकावट या फिर यात्रा में विघ्न आते हैं। उन लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक माना जाता है। श्रमिक या किसी जरूरतमंद को काले जूते का दान करने से शनि का प्रकोप कम होता है। साथ ही जीवन में स्थायित्व आता है। इस उपाय को करने से जीवन में बरकत आती है।

लोहे की वस्‍तुओं का दान

बता दें कि शनिदेव का धातु तत्व लोहा है और लोहे की वस्तुओं का दान करके शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। शनिवार को कड़ाही, छाता, लोहे का तवा, लोहे की कटोरी या अन्य लोहे की उपयोगी वस्तुओं का किसी जरूरतमंद और गरीबों का दान करना चाहिए। इसे कर्मजन्य दोष भी शांत होते हैं। इन चीजों का दान करने से चोट, क्रोध, रोगों और वाहन दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होती है। अगर लोहे के पात्र में काली उड़द की दाल और सरसों का तेल रखकर तीनों चीजों का एक साथ दान किया जाए, तो इसको काफी शुभ माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow