Serena Williams की टेनिस कोर्ट पर 'महा-वापसी'! 44 साल की उम्र में क्वीन्स क्लब टूर्नामेंट से करेंगी शुरुआत

टेनिस जगत के प्रशंसकों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। दुनिया की महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार अमेरिका की सेरेना विलियम्स लगभग चार साल तक खेल से दूर रहने के बाद एक बार फिर पेशेवर टेनिस (Professional Tennis) कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं। 44 साल की उम्र में सेरेना आगामी क्वीन्स क्लब टूर्नामेंट (Queen's Club Tournament) से अपने रैकेट का दम दिखाएंगी। महिला टेनिस संघ (WTA) ने सोमवार को आधिकारिक घोषणा की कि 23 बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन सेरेना विलियम्स ने इस प्रतिष्ठित ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में खेलने के लिए 'वाइल्ड कार्ड' (Wild Card) स्वीकार कर लिया है।इसे भी पढ़ें: 'सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं', दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान क्वीन्स क्लब टूर्नामेंट अगले सोमवार से शुरू होगा। उनके युगल जोड़ीदार के नाम की हालांकि घोषणा अभी नहीं की गई है। सेरेना ने पिछली बार 2022 यूएस ओपन में प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेला था। उस समय उन्होंने टेनिस को अलविदा कहने की बात तो की थी, लेकिन ‘संन्यास’ शब्द का इस्तेमाल करने से बचते हुए कहा था कि वह टेनिस से आगे बढ़ रही हैं। सेरेना 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताबों के अलावा 14 ग्रैंड स्लैम युगल खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने फरवरी में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी के लिए पात्रता हासिल की थी। इसके लिए उन्होंने छह महीने पहले अनिवार्य डोपिंग रोधी कार्यक्रम में दोबारा पंजीकरण कराया था, जो वापसी की दिशा में पहला कदम माना जाता है। ग्रास कोर्ट पर वापसी के बाद यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि सेरेना विंबलडन में भी खेल सकती हैं, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी। वह विंबलडन में सात बार एकल खिताब जीत चुकी हैं।इसे भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के 'हाइड्रोपोनिक' गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार  सेरेना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ हार्ड कोर्ट पर अभ्यास करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उनकी दूसरी बेटी का जन्म 2023 में हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष जब उनके डोपिंग परीक्षण पूल में शामिल होने की खबर सामने आई थी, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “मैं वापसी नहीं कर रही हूं, यह अफवाह काफी बढ़ गई है।

PNSPNS
Jun 3, 2026 - 08:01
 0
Serena Williams की टेनिस कोर्ट पर 'महा-वापसी'! 44 साल की उम्र में क्वीन्स क्लब टूर्नामेंट से करेंगी शुरुआत

टेनिस जगत के प्रशंसकों के लिए एक बेहद चौंकाने वाली और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। दुनिया की महानतम टेनिस खिलाड़ियों में शुमार अमेरिका की सेरेना विलियम्स लगभग चार साल तक खेल से दूर रहने के बाद एक बार फिर पेशेवर टेनिस (Professional Tennis) कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं। 44 साल की उम्र में सेरेना आगामी क्वीन्स क्लब टूर्नामेंट (Queen's Club Tournament) से अपने रैकेट का दम दिखाएंगी। महिला टेनिस संघ (WTA) ने सोमवार को आधिकारिक घोषणा की कि 23 बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन सेरेना विलियम्स ने इस प्रतिष्ठित ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट में खेलने के लिए 'वाइल्ड कार्ड' (Wild Card) स्वीकार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: 'सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं', दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान

 

क्वीन्स क्लब टूर्नामेंट अगले सोमवार से शुरू होगा। उनके युगल जोड़ीदार के नाम की हालांकि घोषणा अभी नहीं की गई है। सेरेना ने पिछली बार 2022 यूएस ओपन में प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेला था। उस समय उन्होंने टेनिस को अलविदा कहने की बात तो की थी, लेकिन ‘संन्यास’ शब्द का इस्तेमाल करने से बचते हुए कहा था कि वह टेनिस से आगे बढ़ रही हैं। सेरेना 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताबों के अलावा 14 ग्रैंड स्लैम युगल खिताब भी जीत चुकी हैं।

उन्होंने फरवरी में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी के लिए पात्रता हासिल की थी। इसके लिए उन्होंने छह महीने पहले अनिवार्य डोपिंग रोधी कार्यक्रम में दोबारा पंजीकरण कराया था, जो वापसी की दिशा में पहला कदम माना जाता है। ग्रास कोर्ट पर वापसी के बाद यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि सेरेना विंबलडन में भी खेल सकती हैं, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी। वह विंबलडन में सात बार एकल खिताब जीत चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के 'हाइड्रोपोनिक' गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

 

सेरेना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के साथ हार्ड कोर्ट पर अभ्यास करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उनकी दूसरी बेटी का जन्म 2023 में हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि पिछले वर्ष जब उनके डोपिंग परीक्षण पूल में शामिल होने की खबर सामने आई थी, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “मैं वापसी नहीं कर रही हूं, यह अफवाह काफी बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow