Saif-Ibrahim का On-Screen Debut, शूटिंग के BTS Video में दिखी पिता-बेटे की मजेदार केमिस्ट्री

एक्टर सैफ अली खान और उनके बेटे इब्राहिम अली खान एक लिनन ब्रांड के एम्बेसडर बनने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं।हाल ही में इस विज्ञापन की शूटिंग का एक मजेदार बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री के दीवाने हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शूटिंग के दौरान गलती से कपड़े का एक टुकड़ा इब्राहिम के चेहरे पर गिर जाता है, जिसे देख सैफ अपनी हंसी नहीं रोक पाते और तुरंत बेटे की मदद करते हैं। दोनों का यह प्यारा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Mouni Roy- Suraj Nambiar Relationship Timeline: दुबई में पहली मुलाकात से लेकर तलाक की अफवाहों तक का पूरा सफरवीडियो पर कमेंट करते हुए लोग दोनों की शक्ल मिलने पर हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये दोनों बिल्कुल एक जैसे और जुड़वां दिखते हैं। यह पहली बार है जब सैफ और इब्राहिम किसी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। View this post on Instagram A post shared by Saif Ali Khan (@saifalikhanpataudiworld) इसे भी पढ़ें: PHOTO GALLERY । Cannes 2026 में छाईं Alia Bhatt, Red Carpet पर रॉयल अंदाज से दुनिया भर में जमाई धाकसैफ और इब्राहिम के आने वाले प्रोजेक्ट्ससैफ अली खान जल्द ही फिल्म कर्तव्य में नजर आएंगे, जो 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रसिका दुगल और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।दूसरी ओर, इब्राहिम अली खान ने पिछले साल खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां से अपना डेब्यू किया था। वह सरजमीन में भी दिखाई दिए थे, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी थें।

PNSPNS
May 14, 2026 - 09:49
 0
Saif-Ibrahim का On-Screen Debut, शूटिंग के BTS Video में दिखी पिता-बेटे की मजेदार केमिस्ट्री
एक्टर सैफ अली खान और उनके बेटे इब्राहिम अली खान एक लिनन ब्रांड के एम्बेसडर बनने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं।

हाल ही में इस विज्ञापन की शूटिंग का एक मजेदार बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस इस जोड़ी की केमिस्ट्री के दीवाने हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शूटिंग के दौरान गलती से कपड़े का एक टुकड़ा इब्राहिम के चेहरे पर गिर जाता है, जिसे देख सैफ अपनी हंसी नहीं रोक पाते और तुरंत बेटे की मदद करते हैं। दोनों का यह प्यारा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Mouni Roy- Suraj Nambiar Relationship Timeline: दुबई में पहली मुलाकात से लेकर तलाक की अफवाहों तक का पूरा सफर


वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग दोनों की शक्ल मिलने पर हैरानी जता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ये दोनों बिल्कुल एक जैसे और जुड़वां दिखते हैं। यह पहली बार है जब सैफ और इब्राहिम किसी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं।


इसे भी पढ़ें: PHOTO GALLERY । Cannes 2026 में छाईं Alia Bhatt, Red Carpet पर रॉयल अंदाज से दुनिया भर में जमाई धाक


सैफ और इब्राहिम के आने वाले प्रोजेक्ट्स

सैफ अली खान जल्द ही फिल्म कर्तव्य में नजर आएंगे, जो 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। पुलकित के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रसिका दुगल और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

दूसरी ओर, इब्राहिम अली खान ने पिछले साल खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां से अपना डेब्यू किया था। वह सरजमीन में भी दिखाई दिए थे, जिसमें काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी थें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow