RRC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में Sports Quota के तहत 64 पदों पर भर्ती, जानें Selection Process

नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पश्चिमी रेलवे ने खिलाड़ियों के लिए भर्ती का मौका दिया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने कुल 64 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। तो आइए जानते हैं इस भर्ती से संबंधित क्वालिफिकेशन, पद और योग्यता आदि के बारे में...क्वालिफिकेशनबता दें कि लेवल 5/4 पदों के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।वहीं लेवल 3/2 के लिए कैंडिडेट्स के 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं पास के साथ एक्ट अप्रेंटिसशिप या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र वाले कैंडिडेट्स भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।पद और पात्रताएथलेटिक्सनेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भर्ती में प्राथमिक वरीयता मिलेगी।बॉल बैडमिंटनबीबीएफआई से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में हासिल उपलब्धियां 17 दिसंबर 2025 के बाद मान्य होंगे।बॉडी बिल्डिंगआईबीबीएफ से संबद्ध प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 31 दिसंबर 2021 के बाद का मान्य नहीं होगा।बॉक्सिंग25 सितंबर 2016 या उसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में युवा वर्ग की उपलब्धियों को जूनियर वर्ग के बराबर माना जाएगा।क्रिकेटराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने या क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।हैंडबॉलइन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि 05 सितंबर 2023 के बाद भारतीय हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की उपलब्धियां मान्य नहीं की जाएंगी।हॉकीइस पद पर आवेदन करने वाले राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय लेवल की प्रतियोगियाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा।वॉलीबॉलइस पद पर आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स ध्यान दें कि भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 02 जनवरी 2017 के बाद मान्य नहीं होंगे।पावरलिफ्टिंगवहीं आईपीएफ से संबद्ध प्रतियोगिताओं की उपलब्धियां 03 अक्तूबर 2017 के बाद मान्य नहीं मानी जाएंगी।भारोत्तोलननई बॉडीवेट श्रेणियों के अनुसार लागू पात्रता 01 जून 2025 से तय होगी।कुश्तीडब्ल्यूएफआई या उससे संबद्ध संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 10 मार्च 2025 के बाद के मान्य होंगे।आयु सीमाNTPC स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए 01 जनवरी 2027 को कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। वहीं कैंडिडेट्स का जन्म 01 जनवरी 2002 से 01 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए।आवेदन फीससामान्य और अन्य कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 500 रुपए है। वहीं पात्र पाए जाने और एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बैंक शुल्क काटकर 400 वापस किए जाएंगे।वहीं एससी, एसटी, दिव्यांगजन, महिला, पूर्व सैनिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शु्ल्क 250 रुपए है। वहीं पात्र पाए जाने और एग्जाम में शामिल होने पर बैंक शु्ल्क काटकर 250 रुपए वापस कर दिए जाएंगे।ऐसे करें आवेदनसबसे पहले पश्चिमी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।अब जो जानकारी मांगी गई हो, जैसे व्यक्तिगत, क्वालिफिकेशन और खेल से जुड़ी जानकारी भरें।फिर जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो-साइन अपलोड करें।फॉर्म को ध्यान से जांचकर सब्मिट करें।

PNSPNS
Sep 1, 2026 - 15:05
 0
RRC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में Sports Quota के तहत 64 पदों पर भर्ती, जानें Selection Process
नौकरी की तैयार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पश्चिमी रेलवे ने खिलाड़ियों के लिए भर्ती का मौका दिया है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने कुल 64 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। तो आइए जानते हैं इस भर्ती से संबंधित क्वालिफिकेशन, पद और योग्यता आदि के बारे में...

क्वालिफिकेशन

बता दें कि लेवल 5/4 पदों के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है।

वहीं लेवल 3/2 के लिए कैंडिडेट्स के 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके अलावा 10वीं पास के साथ एक्ट अप्रेंटिसशिप या NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र वाले कैंडिडेट्स भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पद और पात्रता


एथलेटिक्स

नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भर्ती में प्राथमिक वरीयता मिलेगी।

बॉल बैडमिंटन

बीबीएफआई से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में हासिल उपलब्धियां 17 दिसंबर 2025 के बाद मान्य होंगे।

बॉडी बिल्डिंग

आईबीबीएफ से संबद्ध प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 31 दिसंबर 2021 के बाद का मान्य नहीं होगा।

बॉक्सिंग

25 सितंबर 2016 या उसके बाद अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में युवा वर्ग की उपलब्धियों को जूनियर वर्ग के बराबर माना जाएगा।

क्रिकेट

राष्ट्रीय स्तर की प्रमुख प्रतियोगिताओं में भाग लेने या क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले खिलाड़ी उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हैंडबॉल

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि 05 सितंबर 2023 के बाद भारतीय हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं की उपलब्धियां मान्य नहीं की जाएंगी।

हॉकी

इस पद पर आवेदन करने वाले राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय लेवल की प्रतियोगियाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा।

वॉलीबॉल

इस पद पर आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स ध्यान दें कि भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 02 जनवरी 2017 के बाद मान्य नहीं होंगे।

पावरलिफ्टिंग

वहीं आईपीएफ से संबद्ध प्रतियोगिताओं की उपलब्धियां 03 अक्तूबर 2017 के बाद मान्य नहीं मानी जाएंगी।

भारोत्तोलन

नई बॉडीवेट श्रेणियों के अनुसार लागू पात्रता 01 जून 2025 से तय होगी।

कुश्ती

डब्ल्यूएफआई या उससे संबद्ध संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र 10 मार्च 2025 के बाद के मान्य होंगे।

आयु सीमा

NTPC स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए 01 जनवरी 2027 को कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। वहीं कैंडिडेट्स का जन्म 01 जनवरी 2002 से 01 जनवरी 2009 के बीच होना चाहिए।

आवेदन फीस

सामान्य और अन्य कैंडिडेट्स के लिए आवेदन फीस 500 रुपए है। वहीं पात्र पाए जाने और एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बैंक शुल्क काटकर 400 वापस किए जाएंगे।

वहीं एससी, एसटी, दिव्यांगजन, महिला, पूर्व सैनिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शु्ल्क 250 रुपए है। वहीं पात्र पाए जाने और एग्जाम में शामिल होने पर बैंक शु्ल्क काटकर 250 रुपए वापस कर दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले पश्चिमी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
अब भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।
अब जो जानकारी मांगी गई हो, जैसे व्यक्तिगत, क्वालिफिकेशन और खेल से जुड़ी जानकारी भरें।
फिर जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो-साइन अपलोड करें।
फॉर्म को ध्यान से जांचकर सब्मिट करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow