Royal Family के सामने Curaçao ने रचा इतिहास, World Cup में Ecuador से Draw कर बटोरा पहला Point
नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने शनिवार को ह्यूस्टन में स्वीडन के खिलाफ डच टीम का उत्साहवर्धन करते हुए दिन की शुरुआत की और फिर कनसास सिटी में क्यूरासाओ को इक्वाडोर के खिलाफ इतिहास रचने का मैच देखकर दिन का समापन किया। क्यूरासाओ एक छोटा द्वीपीय राष्ट्र है जो नीदरलैंड साम्राज्य से जुड़ा देश है। इसी कारण राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा उसकी राष्ट्राध्यक्ष हैं। यही वजह थी कि इस शाही जोड़े ने नीदरलैंड की स्वीडन पर 5-1 से बड़ी जीत का गवाह बनने के दौरान पहनी हुई चमकीली नारंगी स्कार्फ को कनसास सिटी पहुंचने पर क्यूरासाओ की टीम के रंग चमकीली नीली स्कार्फ से बदल दिया। क्यूरासाओ की टीम ने उन्हें निराश नहीं किया और इक्वाडोर को गोलरहित बराबरी पर रोककर विश्व कप का अपना पहला अंक हासिल किया। क्यूरासाओ जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व कप में भाग लेने वाला सबसे छोटा देश है। विलेम-अलेक्जेंडर ने आरटीएल-टीवी से कहा, ‘‘यह विश्व कप हमारे लिए और भी खास है क्योंकि इसमें नीदरलैंड और क्यूरासाओ दोनों टीमें हिस्सा ले रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इन दोनों टीम का समर्थन करने का यह शानदार अवसर है। कुल मिलाकर दो टीमों के साथ यह मेरे लिए एक विशेष विश्व कप होगा और निश्चित रूप से मुझे उम्मीद है कि वे आगे बढ़ने में सफल रहेंगे।
नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा ने शनिवार को ह्यूस्टन में स्वीडन के खिलाफ डच टीम का उत्साहवर्धन करते हुए दिन की शुरुआत की और फिर कनसास सिटी में क्यूरासाओ को इक्वाडोर के खिलाफ इतिहास रचने का मैच देखकर दिन का समापन किया। क्यूरासाओ एक छोटा द्वीपीय राष्ट्र है जो नीदरलैंड साम्राज्य से जुड़ा देश है। इसी कारण राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा उसकी राष्ट्राध्यक्ष हैं।
यही वजह थी कि इस शाही जोड़े ने नीदरलैंड की स्वीडन पर 5-1 से बड़ी जीत का गवाह बनने के दौरान पहनी हुई चमकीली नारंगी स्कार्फ को कनसास सिटी पहुंचने पर क्यूरासाओ की टीम के रंग चमकीली नीली स्कार्फ से बदल दिया। क्यूरासाओ की टीम ने उन्हें निराश नहीं किया और इक्वाडोर को गोलरहित बराबरी पर रोककर विश्व कप का अपना पहला अंक हासिल किया।
क्यूरासाओ जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व कप में भाग लेने वाला सबसे छोटा देश है। विलेम-अलेक्जेंडर ने आरटीएल-टीवी से कहा, ‘‘यह विश्व कप हमारे लिए और भी खास है क्योंकि इसमें नीदरलैंड और क्यूरासाओ दोनों टीमें हिस्सा ले रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इन दोनों टीम का समर्थन करने का यह शानदार अवसर है। कुल मिलाकर दो टीमों के साथ यह मेरे लिए एक विशेष विश्व कप होगा और निश्चित रूप से मुझे उम्मीद है कि वे आगे बढ़ने में सफल रहेंगे।
What's Your Reaction?