Relationship में बहस के दौरान न करें ये गलतियां, वरना कमजोर हो सकता है रिश्ता

रिश्ते में प्यार के साथ-साथ कभी-कभी बहस और झगड़े भी होते हैं। दो लोग जब साथ रहते हैं तो उनकी सोच, पसंद और आदतों में अंतर होना स्वाभाविक है। ऐसे में किसी बात को लेकर बहस होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब बहस के दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि झगड़े न करने से ज्यादा ध्यान इस बात पर दिया जाए कि बहस के समय कौन सी बातों से कहने से आपको बचना चाहिए।पार्टनर को बुरा-भला कहनाबहस के दौरान गुस्से में आकर पार्टनर को गलत शब्द बोलना रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी बात पर नाराजगी होना अलग बात है, लेकिन सामने वाले की बेइज्जती करना रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। जब बहस में एक-दूसरे की कमियां निकालना शुरू हो जाता है तो असली मुद्दा पीछे छूट जाता है। इसके बाद बातचीत से हल निकालना मुश्किल हो जाता है और दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगता है। इसे भी पढ़ें: Monsoon Romance: पार्टनर के साथ यादगार बनाएं ये पल, ट्राई करें ये Couple Bucket Listहर बात में खुद को सही साबित करने की कोशिश करनाकई बार बहस के दौरान लोग अपनी गलती मानने के बजाय खुद को सही साबित करने लगते हैं। अगर गलती हो गई है तो उसे स्वीकार करना रिश्ते को मजबूत बनाता है। हर बार खुद का बचाव करने से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि बहस और लंबी हो जाती है। रिश्ते में जीतना नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझना ज्यादा जरूरी होता है।पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करनाकुछ लोग बहस के दौरान चुप हो जाते हैं और बात करने से बचने लगते हैं। वह समस्या को हल करने के बजाय खुद को बातचीत से दूर कर लेते हैं। ऐसा करने से सामने वाले को लग सकता है कि उसकी भावनाओं और बातों की कोई अहमियत नहीं है। अगर गुस्सा ज्यादा है तो थोड़ी देर का समय लेना ठीक है, लेकिन बाद में शांति से बात करना जरूरी है।पुरानी बातों को बार-बार याद दिलानाकई बार किसी नए मुद्दे पर बहस हो रही होती है और लोग पुरानी लड़ाइयों को भी बीच में ले आते हैं। इससे समस्या हल होने के बजाय और बढ़ जाती है। पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाने से पार्टनर को दुख पहुंच सकता है और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर यही है कि जिस बात पर बहस हो रही है, उसी पर ध्यान दिया जाए और उसका समाधान निकालने की कोशिश की जाए। इसे भी पढ़ें: Signs of True Love: ये 3 साइन बताएंगे कि आपका Partner आपको कितना चाहता हैगुस्से में फैसला लेने से बचेंबहस के समय भावनाएं ज्यादा तेज होती हैं। ऐसे में गुस्से में कोई बड़ा फैसला लेना या रिश्ता खत्म करने जैसी बातें करना सही नहीं होता। पहले शांत होकर एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें। कई बार छोटी-सी गलतफहमी भी प्यार और बातचीत से दूर हो सकती है।रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है समझदारीहर रिश्ते में छोटी-मोटी बहस होना सामान्य है, लेकिन उस बहस को कैसे संभाला जाता है, यही रिश्ते की मजबूती तय करता है। एक-दूसरे की बात सुनना, सम्मान करना और समस्या का मिलकर हल निकालना रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखता है।

PNSPNS
Jul 12, 2026 - 22:41
 0
Relationship में बहस के दौरान न करें ये गलतियां, वरना कमजोर हो सकता है रिश्ता
रिश्ते में प्यार के साथ-साथ कभी-कभी बहस और झगड़े भी होते हैं। दो लोग जब साथ रहते हैं तो उनकी सोच, पसंद और आदतों में अंतर होना स्वाभाविक है। ऐसे में किसी बात को लेकर बहस होना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन परेशानी तब शुरू होती है जब बहस के दौरान हम कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो रिश्ते को धीरे-धीरे कमजोर कर सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि झगड़े न करने से ज्यादा ध्यान इस बात पर दिया जाए कि बहस के समय कौन सी बातों से कहने से आपको बचना चाहिए।

पार्टनर को बुरा-भला कहना

बहस के दौरान गुस्से में आकर पार्टनर को गलत शब्द बोलना रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसी बात पर नाराजगी होना अलग बात है, लेकिन सामने वाले की बेइज्जती करना रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। जब बहस में एक-दूसरे की कमियां निकालना शुरू हो जाता है तो असली मुद्दा पीछे छूट जाता है। इसके बाद बातचीत से हल निकालना मुश्किल हो जाता है और दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगता है।
 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Romance: पार्टनर के साथ यादगार बनाएं ये पल, ट्राई करें ये Couple Bucket List


हर बात में खुद को सही साबित करने की कोशिश करना

कई बार बहस के दौरान लोग अपनी गलती मानने के बजाय खुद को सही साबित करने लगते हैं। अगर गलती हो गई है तो उसे स्वीकार करना रिश्ते को मजबूत बनाता है। हर बार खुद का बचाव करने से समस्या खत्म नहीं होती, बल्कि बहस और लंबी हो जाती है। रिश्ते में जीतना नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझना ज्यादा जरूरी होता है।

पार्टनर की बातों को नजरअंदाज करना

कुछ लोग बहस के दौरान चुप हो जाते हैं और बात करने से बचने लगते हैं। वह समस्या को हल करने के बजाय खुद को बातचीत से दूर कर लेते हैं। ऐसा करने से सामने वाले को लग सकता है कि उसकी भावनाओं और बातों की कोई अहमियत नहीं है। अगर गुस्सा ज्यादा है तो थोड़ी देर का समय लेना ठीक है, लेकिन बाद में शांति से बात करना जरूरी है।

पुरानी बातों को बार-बार याद दिलाना

कई बार किसी नए मुद्दे पर बहस हो रही होती है और लोग पुरानी लड़ाइयों को भी बीच में ले आते हैं। इससे समस्या हल होने के बजाय और बढ़ जाती है। पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाने से पार्टनर को दुख पहुंच सकता है और रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। बेहतर यही है कि जिस बात पर बहस हो रही है, उसी पर ध्यान दिया जाए और उसका समाधान निकालने की कोशिश की जाए।
 

इसे भी पढ़ें: Signs of True Love: ये 3 साइन बताएंगे कि आपका Partner आपको कितना चाहता है


गुस्से में फैसला लेने से बचें

बहस के समय भावनाएं ज्यादा तेज होती हैं। ऐसे में गुस्से में कोई बड़ा फैसला लेना या रिश्ता खत्म करने जैसी बातें करना सही नहीं होता। पहले शांत होकर एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करें। कई बार छोटी-सी गलतफहमी भी प्यार और बातचीत से दूर हो सकती है।

रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है समझदारी

हर रिश्ते में छोटी-मोटी बहस होना सामान्य है, लेकिन उस बहस को कैसे संभाला जाता है, यही रिश्ते की मजबूती तय करता है। एक-दूसरे की बात सुनना, सम्मान करना और समस्या का मिलकर हल निकालना रिश्ते को लंबे समय तक खुशहाल बनाए रखता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow