Rajiv Gandhi Death Anniversary | '21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता': पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और खरगे ने पूर्व PM राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक 'वीर भूमि' जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार सुबह तड़के ही गांधी परिवार और कांग्रेस के शीर्ष नेता 'वीर भूमि' पहुंचे। वहां आयोजित प्रार्थना सभा में नेताओं ने दिवंगत नेता के देश के प्रति दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस मौके पर नेताओं ने उनकी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया।इसे भी पढ़ें: IPL 2026, KKR vs MI Highlight | 'करो या मरो' मुकाबला! मुंबई को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, कोर्बिन बॉश का ऑलराउंड खेल भी नहीं आया काम  खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के एक सपूत, जिन्होंने देश भर में लाखों लोगों में आशा और आकांक्षा को प्रेरित किया, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को उनके शहादत दिवस पर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी ने दूरदर्शिता, साहस और भारत के भविष्य में गहरी आस्था के साथ, 21वीं सदी में देश की यात्रा की नींव रखी। उनकी परिवर्तनकारी पहलों में मतदान की आयु को घटाकर 18 करना, पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत करना, कम्प्यूटरीकरण को आगे बढ़ाना, महत्वपूर्ण शांति समझौते हासिल करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित एक दूरदर्शी शिक्षा नीति पेश करना शामिल है।’’इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics | DMK के 'कॉन्ट्रैक्ट पॉलिटिक्स' के आरोपों से बैकफुट पर विजय सरकार, चंद घंटों में रद्द करना पड़ा टेंडर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का प्रगतिशील दृष्टिकोण, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी सभी के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी। राजीव गांधी 1984 से 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के आतंकियों ने हत्या कर दी थी।Delhi: Congress Parliamentary Party chairperson Sonia Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, her daughter Miraya Vadra, and son Raihan Vadra pay homage to former Prime Minister Rajiv Gandhi on… pic.twitter.com/AfjYvt8EBW— ANI (@ANI) May 21, 2026

PNSPNS
May 21, 2026 - 11:40
 0
Rajiv Gandhi Death Anniversary | '21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता': पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और खरगे ने पूर्व PM राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक 'वीर भूमि' जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार सुबह तड़के ही गांधी परिवार और कांग्रेस के शीर्ष नेता 'वीर भूमि' पहुंचे। वहां आयोजित प्रार्थना सभा में नेताओं ने दिवंगत नेता के देश के प्रति दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस मौके पर नेताओं ने उनकी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें: IPL 2026, KKR vs MI Highlight | 'करो या मरो' मुकाबला! मुंबई को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, कोर्बिन बॉश का ऑलराउंड खेल भी नहीं आया काम

 

खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘भारत के एक सपूत, जिन्होंने देश भर में लाखों लोगों में आशा और आकांक्षा को प्रेरित किया, पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी को उनके शहादत दिवस पर हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी ने दूरदर्शिता, साहस और भारत के भविष्य में गहरी आस्था के साथ, 21वीं सदी में देश की यात्रा की नींव रखी। उनकी परिवर्तनकारी पहलों में मतदान की आयु को घटाकर 18 करना, पंचायती राज के माध्यम से स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की शुरुआत करना, कम्प्यूटरीकरण को आगे बढ़ाना, महत्वपूर्ण शांति समझौते हासिल करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित एक दूरदर्शी शिक्षा नीति पेश करना शामिल है।’’

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics | DMK के 'कॉन्ट्रैक्ट पॉलिटिक्स' के आरोपों से बैकफुट पर विजय सरकार, चंद घंटों में रद्द करना पड़ा टेंडर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का प्रगतिशील दृष्टिकोण, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी सभी के लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी। राजीव गांधी 1984 से 1989 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे। उनकी 1991 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow