Power Supply सुधारने के लिए Omar Abdullah सरकार का बड़ा फैसला, Kathua Grid Station होगा अपग्रेड
जम्मू कश्मीर सरकार ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के मकसद से कठुआ ग्रिड स्टेशन को उन्नत बनाने के लिए 15.22 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ाने और उससे संबंधित बुनियादी ढांचा कार्यों के क्रियान्वयन को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 15.22 करोड़ रुपये है।इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: खराब मौसम के कारण 28 जुलाई से शुरू होगी मचैल माता यात्रा, रोजाना 8000 श्रद्धालुओं को अनुमतिउन्होंने कहा कि इस परियोजना का मकसद क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए पारेषण नेटवर्क को मजबूत करना और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बिजली अवसंरचना उपलब्ध कराना है। प्रवक्ता के अनुसार, इस उन्नयन से पारेषण प्रणाली की विश्वसनीयता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार होगा, अधिक दबाव को कम किया जा सकेगा और कठुआ तथा आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
जम्मू कश्मीर सरकार ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के मकसद से कठुआ ग्रिड स्टेशन को उन्नत बनाने के लिए 15.22 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू कश्मीर सरकार ने कठुआ ग्रिड स्टेशन की क्षमता बढ़ाने और उससे संबंधित बुनियादी ढांचा कार्यों के क्रियान्वयन को मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 15.22 करोड़ रुपये है।
इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: खराब मौसम के कारण 28 जुलाई से शुरू होगी मचैल माता यात्रा, रोजाना 8000 श्रद्धालुओं को अनुमति
उन्होंने कहा कि इस परियोजना का मकसद क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के लिए पारेषण नेटवर्क को मजबूत करना और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बिजली अवसंरचना उपलब्ध कराना है। प्रवक्ता के अनुसार, इस उन्नयन से पारेषण प्रणाली की विश्वसनीयता और स्थिरता में उल्लेखनीय सुधार होगा, अधिक दबाव को कम किया जा सकेगा और कठुआ तथा आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बेहतर गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
What's Your Reaction?