Podcast में Brand Manager के सनसनीखेज दावों पर भड़के Allu Arjun, भेजेंगे मानहानि का नोटिस

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एक विवाद के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेता और उनकी टीम पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अब पुष्पा स्टार ने इन दावों को गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।क्या था पूरा मामला?रॉयल एनफील्ड की पूर्व ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उनकी टीम ने '42 नियमों' (Do’s and Don’ts) की एक लिस्ट थमाई थी। कावेरी के अनुसार, इन नियमों में यह भी शामिल था कि कोई भी अभिनेता की 'आंखों में नहीं देख सकता' और न ही उनसे हाथ मिला सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुपरस्टार की टीम बहुत सख्त है और उनके पास 'मैनेजर का भी मैनेजर' होता है। Unbelievable rules of Allu Arjun. A media professional reveals some of the shocking "do's and don'ts" when meeting megastar Allu Arjun. From strictly following a list of 42 rules to being told "don't look in sir's eyes" and "don't shake hands,"Why someone can't look in your… pic.twitter.com/pGv9UmhhBP— lakshman (@rebel_notout) February 10, 2026 इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलतसोशल मीडिया पर हुई आलोचनाजैसे ही इस पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने अल्लू अर्जुन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे 'घमंड' बताया और सवाल किया कि आखिर कोई किसी की आँखों में क्यों नहीं देख सकता। विवाद बढ़ने के बाद कावेरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (इंस्टाग्राम और लिंक्डइन) डिलीट कर दिए हैं। इसे भी पढ़ें: 'अपनों को अकेला नहीं छोड़ते', Rajpal Yadav के समर्थन में उतरे Sonu Sood, फिल्म इंडस्ट्री से की मदद की अपीलअल्लू अर्जुन की टीम का करारा जवाबइन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अल्लू अर्जुन की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मिस्टर अल्लू अर्जुन के बारे में किए गए कमेंट्स पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने हमेशा सम्मान और गरिमा के साथ काम किया है। हमारी लीगल टीम अब इन झूठे आरोपों को फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई कर रही है। टीम ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे बिना सच्चाई जाने किसी भी जानकारी को न फैलाएं। View this post on Instagram A post shared by Team Allu Arjun (@teamalluarjun_official)

PNSPNS
Feb 11, 2026 - 15:08
 0
Podcast में Brand Manager के सनसनीखेज दावों पर भड़के Allu Arjun, भेजेंगे मानहानि का नोटिस
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एक विवाद के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में एक ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट के दौरान अभिनेता और उनकी टीम पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। अब पुष्पा स्टार ने इन दावों को गलत बताते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या था पूरा मामला?

रॉयल एनफील्ड की पूर्व ब्रांड मैनेजर कावेरी बरुआ ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उनकी टीम ने '42 नियमों' (Do’s and Don’ts) की एक लिस्ट थमाई थी। कावेरी के अनुसार, इन नियमों में यह भी शामिल था कि कोई भी अभिनेता की 'आंखों में नहीं देख सकता' और न ही उनसे हाथ मिला सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सुपरस्टार की टीम बहुत सख्त है और उनके पास 'मैनेजर का भी मैनेजर' होता है।


इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत


सोशल मीडिया पर हुई आलोचना

जैसे ही इस पॉडकास्ट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने अल्लू अर्जुन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने इसे 'घमंड' बताया और सवाल किया कि आखिर कोई किसी की आँखों में क्यों नहीं देख सकता। विवाद बढ़ने के बाद कावेरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स (इंस्टाग्राम और लिंक्डइन) डिलीट कर दिए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 'अपनों को अकेला नहीं छोड़ते', Rajpal Yadav के समर्थन में उतरे Sonu Sood, फिल्म इंडस्ट्री से की मदद की अपील


अल्लू अर्जुन की टीम का करारा जवाब

इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए अल्लू अर्जुन की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि मिस्टर अल्लू अर्जुन के बारे में किए गए कमेंट्स पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने हमेशा सम्मान और गरिमा के साथ काम किया है। हमारी लीगल टीम अब इन झूठे आरोपों को फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई कर रही है। टीम ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे बिना सच्चाई जाने किसी भी जानकारी को न फैलाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow