PM Modi का 'जाम मुक्त' Delhi का सपना होगा साकार, Nitin Gadkari ने बताया पूरा Master Plan

 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार नए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, सुरंगों और एलिवेटेड गलियारे के निर्माण के जरिये दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक एवं भविष्य के लिए तैयार करने पर काम कर रही है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एनएच-148 एनए के डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुस्ता रोड जंक्शन तक छह लेन वाले एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग का निरीक्षण करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि संपर्क में सुधार के लिए सरकार के प्रयास ईंधन की खपत को कम करने, प्रदूषण को घटाने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने में मदद करेंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में विश्वस्तरीय, हरित, सतत एवं निर्बाध परिवहन नेटवर्क स्थापित होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार वर्तमान में दिल्ली में 13,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली की आगामी परियोजनाओं में 34,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी ताकि भीड़भाड़, प्रदूषण एवं ईंधन खपत कम की जा सके। मंत्री ने कहा कि 2015 में मोदी सरकार ने दिल्ली को जाम से मुक्त करने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सत्ता में आने पर हमने दिल्ली को जाम से मुक्त करने की योजना बनाई थी जिसका उद्देश्य लोगों के जीवन को आसान बनाना एवं आवागमन को सुगम बनाना है।

PNSPNS
May 20, 2026 - 12:18
 0
PM Modi का 'जाम मुक्त' Delhi का सपना होगा साकार, Nitin Gadkari ने बताया पूरा Master Plan

 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार नए एक्सप्रेसवे, रिंग रोड, सुरंगों और एलिवेटेड गलियारे के निर्माण के जरिये दिल्ली के परिवहन नेटवर्क को आधुनिक एवं भविष्य के लिए तैयार करने पर काम कर रही है। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एनएच-148 एनए के डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुस्ता रोड जंक्शन तक छह लेन वाले एक्सेस कंट्रोल्ड राजमार्ग का निरीक्षण करने के बाद संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा कि संपर्क में सुधार के लिए सरकार के प्रयास ईंधन की खपत को कम करने, प्रदूषण को घटाने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने में मदद करेंगे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में विश्वस्तरीय, हरित, सतत एवं निर्बाध परिवहन नेटवर्क स्थापित होगा। मंत्री ने कहा कि सरकार वर्तमान में दिल्ली में 13,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली की आगामी परियोजनाओं में 34,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी ताकि भीड़भाड़, प्रदूषण एवं ईंधन खपत कम की जा सके। मंत्री ने कहा कि 2015 में मोदी सरकार ने दिल्ली को जाम से मुक्त करने की योजना बनाई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सत्ता में आने पर हमने दिल्ली को जाम से मुक्त करने की योजना बनाई थी जिसका उद्देश्य लोगों के जीवन को आसान बनाना एवं आवागमन को सुगम बनाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow