Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं शनिवार को प्रांत के लक्की मरवत और बन्नू जिलों में हुईं। लक्की मरवत पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सराय नौरंग शहर में गोलीबारी की, जिसमें ड्यूटी पर तैनात तीन यातायात पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, बन्नू पुलिस ने कहा कि मंदान इलाके में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसने बताया कि संबंधित कांस्टेबल पर तब गोलीबारी की गई जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए मंदान थाने जा रहा था।

PNSPNS
Jan 4, 2026 - 17:16
 0
Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार पुलिसकर्मी मारे गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये घटनाएं शनिवार को प्रांत के लक्की मरवत और बन्नू जिलों में हुईं। लक्की मरवत पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने सराय नौरंग शहर में गोलीबारी की, जिसमें ड्यूटी पर तैनात तीन यातायात पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमले के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

वहीं, बन्नू पुलिस ने कहा कि मंदान इलाके में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इसने बताया कि संबंधित कांस्टेबल पर तब गोलीबारी की गई जब वह अपने घर से ड्यूटी के लिए मंदान थाने जा रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow