Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy
खाड़ी इलाके में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज हादसे का शिकार हो गया है। मस्कट में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को बताया कि भारतीय झंडे वाले मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल 'विराट 1' के साथ समुद्र में एक गंभीर घटना हुई है। इस जहाज पर कुल 14 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनकी सुरक्षा को लेकर लगातार कोशिशें की जा रही हैं।इंजन फेल होने के बाद डूबने लगा जहाजशुरुआती जानकारी के मुताबिक, समुद्र में अचानक इस जहाज का इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद यह पानी में डूबने लगा। खतरे को भांपते हुए जहाज पर मौजूद सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स समझदारी दिखाते हुए तुरंत लाइफ-राफ्ट पर चले गए। यह पूरी घटना ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 समुद्री मील दूर समुद्र में हुई। इसे भी पढ़ें: Russia से भारत की तेल दोस्ती गहरी, US की पाबंदी के बावजूद Crude Oil आयात 21% बढ़ाअमेरिकी नौसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजा लाइफ-राफ्टइस एमरजेंसी की जानकारी मिलते ही अमेरिकी नौसेना ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया। अमेरिकी नौसेना के पी-8 मैरीटाइम पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट ने संकट में फंसे भारतीयों के पास एक लाइफ-राफ्ट गिराया और उनकी सुरक्षित निकासी पर नजर रखी। इसके अलावा, पास से गुजर रहे सेंट किट्स एंड नेविस के एक मर्चेंट शिप 'एमवी जबल अली 9' को भी मदद के लिए उस लोकेशन की तरफ मोड़ दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?ओमान प्रशासन और भारतीय नौसेना मिलकर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशनभारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि ओमान के अधिकारियों और घटना स्थल के आस-पास मौजूद दूसरे जहाजों के साथ तालमेल बिठाकर एक बड़ा सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारतीय नौसेना के जहाजों को भी तुरंत इस लोकेशन की तरफ रवाना कर दिया गया है। दूतावास लगातार लोकल अथॉरिटीज के संपर्क में है ताकि सभी 14 भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित किनारे पर लाया जा सके। It has emerged that the vessel experienced an engine failure, and the crew eventually transferred safely to a liferaft. Rescue operation is presently underway through ships in vicinity, under coordination of Omani authorities.— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) June 14, 2026
इंजन फेल होने के बाद डूबने लगा जहाज
इसे भी पढ़ें: Russia से भारत की तेल दोस्ती गहरी, US की पाबंदी के बावजूद Crude Oil आयात 21% बढ़ा
अमेरिकी नौसेना ने बढ़ाया मदद का हाथ, भेजा लाइफ-राफ्ट
इसे भी पढ़ें: Commander in Chief वाली AI Photo, फिर Iran Deal पर बड़ा बयान, क्या हैं Donald Trump के इरादे?
ओमान प्रशासन और भारतीय नौसेना मिलकर चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन
It has emerged that the vessel experienced an engine failure, and the crew eventually transferred safely to a liferaft. Rescue operation is presently underway through ships in vicinity, under coordination of Omani authorities.— India in Oman (Embassy of India, Muscat) (@Indemb_Muscat) June 14, 2026
What's Your Reaction?